एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब पुलिस की पकड़ में आते-आते बचा अमृतपाल सिंह, पूरे राज्य में सर्च आपरेशन जारी, 78 लोग गिरफ्तार

Amritpal Singh Arrest Operation News: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ पंजाब में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोपों को लेकर एक बड़ी पुलिस कार्रवाई चल रही है.

Waris Punjab De Chief Arrest Operation: पंजाब (Punjab) में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी को लेकर पूरे राज्य में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस दौरान अभी तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ राज्य में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोपों को लेकर एक बड़ी पुलिस कार्रवाई चल रही है. इस अभियान के जारी रहने के बीच पंजाब सरकार (Punjab Government) ने अफवाहों और तनाव को फैलने से रोकने के लिए रविवार दोपहर तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. इस पूरे घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बताया है कि वारिस पंजाब दे के समर्थकों की गिरफ्तारी के साथ ही अमृतपाल सिंह का भी पता लगाया जा रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि अमृतपाल सिंह करीब-करीब पकड़ में आ ही चुका था, लेकिन पुलिस दल के पहुंचते ही वह चकमा देने में कामयाब हो गया. अधिकारियों के अनुसार शनिवार को जालंधर जिले के मेहातपुर गांव में अमृतपाल के काफिले को पुलिस ने रोका था. अमृतपाल सिंह के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं. एक वीडियो में अमृतपाल सिंह भी एक गाड़ी में बैठा दिखा था.

पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते दर्ज किया था केस

पंजाब पुलिस ने पिछले सप्ताह अजनाला में अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कथित नफरत भरे भाषण को लेकर मामले दर्ज किए थे. अमृतपाल सिंह इस साल फरवरी में तब सुर्खियों में आया था, जब अजनाला थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि वारिस पंजाब दे के समर्थकों ने उसे अगवा कर लिया और मारपीट की. इसके बाद अमृतपाल सिंह और उसके छह सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने बाद में इस मामले में उसके साथी लवप्रीत सिंह तूफान को गिरफ्तार किया था.

अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पुलिस में हुई झड़प

लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सिंह ने पुलिस को उसके खिलाफ मामले को वापस लेने की चेतावनी दी. यह मामला तब और बिगड़ गया, जब उसके सैंकडों समर्थक हाथों में स्वचालित बंदूक और हथियार के साथ थाने में घुस गए. दबाव में आकर तूफान को रिहा किया गया, लेकिन पुलिस ने अदालत में कहा कि वह इस मामले की आगे जांच करेगी. अमृतपाल सिंह, उसके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प में एक पुलिस अधीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील

फिलहाल अमृतसर में अमृतपाल के मूल स्थान जल्लुपुर खेड़ा गांव के समीप सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है. इस बीच पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने ट्वीट किया, "सभी नागरिकों से पंजाब में शांति-सद्भाव बनाए रखने का अनुरोध है. पुलिस कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये काम रही है. नागरिकों से नहीं घबराने, फर्जी खबरें और नफरत भरे भाषण नहीं फैलाने का अनुरोध है."

ये भी पढ़ें- Amritpal Singh Arrest Operation: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का अमृतपाल सिंह पर निशाना, कहा- 'सच्चे गुरु के सिख...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget