एक्सप्लोरर

Ambala: अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांदते हुए संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी के मोबाइल की होगी जांच

Ambala Police: अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांदते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है.

Air Force Station Ambala: एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांदते हुए अंबाला में एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया गया है. पकड़ा गया व्यक्ति यूपी के गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. जिसने देर रात अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांदने की कोशिश की और एयरफोर्स की टीम ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल इस पूरे मामले में पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं तहत अंबाला के पंजोखरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरी गहनता से इस मामले की जांच में जुटी है.

एयरफोर्स स्टेशन की दीवार कूदते संदिग्ध अरेस्ट
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की दीवार कूदते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति एयरफाॅर्स के हत्थे चढ़ा है, जिसके बाद डायल 112 को कॉल कर इस पूरे मामले की सुचना दी गई. यह मामला देर रात का है जब करीब 10:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति एयरफोर्स स्टेशन की करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांद रहा था जिसे एयरफोर्स की टीम ने पकड़ लिया और पुलिस को मौके पर सूचना दी गई. पकड़े गए युवक से प्राथमिक पूछताछ में यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि युवक यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है.

गौरतलब है कि जब से एयरफोर्स स्टेशन में राफेल लाए गए हैं तब से एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा एयरफोर्स द्वारा और भी सख्त कर दी गई है. ऐसे में किसी संदिग्ध व्यक्ति का एयरफोर्स स्टेशन की दीवार कूदने का मामला काफी संवेदनशील हैं जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है कि आखिर इसके पीछे इस व्यक्ति की क्या मंशा थी.

पुलिस ने कही ये बात
जानकारी देते हुए एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पंजोखरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच के लिए पकड़े गए युवक का रिमांड भी लिया जाएगा. ASP ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध की पहचान यूपी के रहने वाले रामू के रूप में हुई है, अब इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और इसके मोबाईल की भी जांच की जाएगी.

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए संदिगध से पुलिस को रस्सी भी मिली है, जिसकी युवक ने सीढ़ी बनाई थी और उसी की मदद से ये एयरफोर्स स्टेशन कि दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था. अब इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Rohtak Double Murder: रोहतक में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला, घर में मिली पिता-बेटी की गोली लगी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget