एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर आया राजा वडिंग का बयान, हाईकमान का आदेश- ‘छोटे हों या बड़े, अगर पार्टी में हैं तो...'

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हाईकमान से बैठक के बाद कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर बैठक में कोई बातचीत नहीं हुई है.

Raja Warring on Punjab Congress Dispute: दिल्ली में मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ आलकमान ने बैठक की. इस बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी के साथ पंजाब में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का गठबंधन होगा या नहीं ये स्पष्ट हो गया. क्योंकि लंबे समय से पंजाब कांग्रेस के नेताओं की तरफ से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन ना करने की बात कहीं जा रही है. वहीं बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की प्रतिक्रिया सामने आई है.  

‘पार्टी के अंदर सबकों अनुशासन रखना होगा’
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि बैठक में चुनाव कैसे लड़ा जाए, पार्टी संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और पार्टी में कमियां समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. नेतृत्व ने सभी की टिप्पणियों को ध्यान से सुना. सीट शेयरिंग को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई. वहीं राजा वडिंग से जब मीडिया ने पूछा कि बैठक में पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता को लेकर आलाकमान से क्या बात हुई है. इसपर राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस आलकमान की तरफ से कहा गया है कि छोटा है, बड़ा है, चाहे पद पर और चाहे पद पर नहीं है, जो पार्टी के अंदर है उसे अनुशासन रखना होगा. अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है.

‘AAP से गठबंधन को लेकर अभी नहीं मिले कोई निर्देश’
राजा वडिंग ने कहा कि हाईकमान की तरफ से अभी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले है. बल्कि पंजाब कांग्रेस के सभी नेताओं ने निजी रूप से अपनी राय कांग्रेस हाईकमान के सामने रखी है. हाईकमान ने सभी नेताओं की बातों ध्यानपूर्वक सुना है. वहीं राजा वडिंग ने बताया कि चुनाव किस तरह से लड़ना है इसपर बातचीत हुई है. अच्छे लोगों को चुनाव में उतरना चाहिए जो जीत सकते है. उससे पहले सर्वे करवाना चाहिए. ऐन मौके पर इमोशनली फैसला नहीं होना चाहिए प्रोफेशनली फैसला होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: सिखों को एकजुट करने के लिए सुखबीर बादल ने दिया मुस्लिम समुदाय का उदाहरण, BJP का निशाना- 'ऐसे बयान से...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget