एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस ने भगवंत मान की सरकार को घेरा, किसानों की आत्महत्या नहीं रुकने का लगाया आरोप

Punjab News: कांग्रेस ने दावा किया है कि पंजाब में अप्रैल महीने में 14 किसानों ने आत्महत्या कर चुके हैं. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भगवंत मान की सरकार को घेरा है.

Punjab News: पंजाब में हो रही किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भगवंत मान की सरकार को निशाने पर ले लिया है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा (Amarinder Singh Raja) ने दावा किया है कि अप्रैल महीने में पंजाब में 14 किसान आत्महत्या कर चुके हैं. अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने वादे पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए.

अमरिंदर सिंह राजा ने अरविंद केजरीवाल को अपना वादा याद करने के लिए कहा. प्रदेश कांग्रेस अमरिंदर राजा बोले, ''पिछले साल अक्टूबर में अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर आए थे. उन्होंने दावा किया था कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो फिर एक अप्रैल से किसानों की आत्महत्या नहीं देखने को मिलेगी.''

अमरिंद सिंह राजा ने आगे कहा, ''आम आदमी पार्टी की सरकार इस मुद्धे को गंभीरता से नहीं ले रही है. किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है. पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस मामले पर चुप हैं. झूठे दावे करने की जगह किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए.''

सिद्धू ने भी उठाए सवाल

पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे प्रताप सिंह बाजवा ने भी इसी सवाल को उठाया है. उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक अप्रैल से किसानों की आत्महत्या नहीं होने के दावा किया था. लेकिन अप्रैल में ही 14 किसान आत्महत्या कर चुके हैं.''

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पंजाब के किसानों की चिंता नहीं है और वह सिर्फ हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर ही ध्यान लगा रहे हैं.

Haryana News: हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने औरंगजेब को बताया खलनायक, कहा- देश को नायकों को याद करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget