एक्सप्लोरर

Haryana Politics: अभय चौटाला का BJP-JJP सरकार पर निशाना, कानून व्यवस्था को लेकर खड़े किए सवाल

Abhay Chautala News: इनेलो नेता अभय चौटाला ने हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी-जेजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी.

Haryana News: हरियाणा में विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय चौटाला ने  बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट और झूठ की सरकार चल रही है. प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी थी, तब उसने किसानों से वादा किया था कि उनकी आय को दोगुना किया जाएगा, लेकिन उसके विपरीत उन पर कर्जा बढ़ गया और महंगाई भी बढ़ गई.

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कानून व्यवस्था को लेकर भी खट्टर सरकार को घेरा उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है, प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी. अभय सिंह चौटाला ने यह भी दावा किया कि प्रदेश में अधिकारी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के फोन के बाद भी काम नही कर रहे हैं. इसके अलावा अभय चौटाला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि NCRB के आंकड़ों में बीजेपी गठबंधन सरकार के सुशासन के दावों का सच सामने आया है. भ्रष्टाचार के मामले तीन गुना बढ़े हैं, रोजाना दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, हर 5वें दिन ड्रग्स से युवाओं की मौत हो रही है. हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है.

बिना नाम लिए जेजेपी पर भी साधा निशाना

अभय चौटाला ने बिना नाम लिए जेजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक पार्टी ने प्रदेश में 5100 रुपए बुढ़ापा पेंशन देने का दावा किया था. युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया. लोगों ने बीजेपी को सत्ता से दूर किया था, वो बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गए, जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ा.

‘प्रदेश की हालत बद से बदत्तर बनी’

अभय सिंह चौटाला ने जींद में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज प्रदेश की हालत बद से बदत्तर बन गई है. अस्पतालों में डॉक्टर नही हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं, प्रदेश की सरकार लोगों को सुविधाएं देने की बजाय उनको परेशान करने की योजनाएं ला रही हैं.

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: हरियाणा में बाबा बालकनाथ के जरिए हुड्डा के गढ़ में सेंधमारी कर सकती है BJP, समझें पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget