एक्सप्लोरर

Punjab में AAP सुप्रीमो केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, बोले- ‘डबल इंजन की सरकार मूर्ख बनाने का जुमला’

Mohali News: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. वहीं सीएम भगवंत मान पंजाब में पूर्व की सरकारों पर घेरा. केजरीवाल ने कहा डबल इंजन वाली सरकार लोगों के लिए घातक साबित हुई है.

Punjab News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मोहाली में उद्योगपतियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में डबल इंजन वाली सरकार लोगों के लिए घातक साबित हुई है. वहीं पंजाब में नए इंजन वाली सरकार से शासन में इंकलाबी तब्दीली आई है. 

‘डबल इंजन की सरकार मूर्ख बनाने का जुमला’
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने  कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों को मूर्ख बनाने वाला जुमला था. जबकि जो नए इंजन वाली सरकार है वो समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित और वचनबद्ध सरकार है. केजरीवाल ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से पंजाब में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे है. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार शासन प्रणाली में क्रांतिकारी सुधार कर रही है. भगवंत मान के प्रयासों की बदौलत ही कई कंपनियां अब पंजाब में निवेश कर रही है. केजरीवाल ने बताया कि 450 उद्योगपति अन्य राज्यों से पंजाब में अपनी ईकाइयां स्थापित करने आ चुके है. प्रदेश को 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश मिल चुका है. जिससे प्रदेश के 2.86 लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा.

पंजाब के कारोबारियों को 57 नई सहूलियत देंगे
वहीं के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना के उद्योगपतियों से भी मुलाकात की. इस दौरान सीएम मान उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो पूरे पंजाब में कारोबारियों को 57 नई सहूलियत देंगे. उन्होंने कहा कि पंजाबी मेहनत है वो किसी भी काम को पंजाबी जुगाड़ लगाकर पूरा कर देते है. साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले सरकारों के धोखे की वजह से जर्मनी की कई कंपनियां पंजाब आने से डर रही थी, अब पंजाब सरकार उन्हें भरोसे में लाकर फिर से पंजाब लाने वाली है.  

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: मामन खान की गिरफ्तारी पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, BJP हुई हमलावर, कांग्रेस बोली- ‘आरोप सही पाए जाते हैं तो...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget