एक्सप्लोरर

'सुखबीर बादल को इस्तीफा देना चाहिए', तनखैया घोषित करने पर AAP सांसद मलविंदर कंग का निशाना

Sukhbir Singh Badal News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ अकाल तख्त के फैसले का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया. बादल से एसएडी के मौजूदा पद को छोड़ने की मांग की है.

Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) को अकाल तख्त ने तनखैया घोषित किया है और जब तक वह माफी नहीं मांग लेते यह आदेश बरकरार रहेगा. अकाल तख्त के फैसले का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया है और साथ ही मांग की है कि सुखबीर बादल को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. 

आम आदमी पार्टी नेता मलविंदर सिंह कंग ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''अकाल तख्त साहेब के जत्थेदार साहब ने जो फैसला किया है हम उसका स्वागत किया है. जत्थेदार साहब का कहना कि सुखबीर बादल ने गुनाह किया है तो गुनाह शब्द में कई चीजें आ जाती हैं. पंजाब के सीएम भगवंत मान  पहले दिन से कह रहे थे इन्होंने गलतियां नहीं गुनाह किए हैं. और पंथ के साथ जिस तरह के गुनाह किए गए हैं उसकी सजा उन्हें मिलनी चाहिए. तत्काल नैतिकता को देखते हुए अकाली दल के अध्यक्ष पद से सुखबीर बादल को इस्तीफा दे देना चाहिए.''

अकाल तख्त ने दिया यह आदेश
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि पंजाब के डिप्टी सीएम और एसएडी के अध्यक्ष रहते हुए सुखबीर सिंह बादल ने ऐसे फैसले लिए हैं जिससे पंथ की छवि को गहरी चोट पहुंची है. इसने सिखों के हित को चोट पहुंचाई है. आदेश में कहा गया है कि जब तक सुखबीर सिंह बादल अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होकर माफी नहीं मांगते उन्हें तनखैया घोषित किया जाता है.

आदेश का पालन करने को तैयार सुखबीर बादल
उधर, सुखबीर सिंह बादल ने इस आदेश को स्वीकार करते हुए 'एक्स' पर पोस्ट डाला है, ''वाहे गुरुजी दा खालसा, वाहे गुरुजी दी फतेह. दास अपना सिर झुकाता है. और सबसे ऊंचे तीर्थ श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी आदेश को स्वीकार करता है. आदेश के मुताबिक मैं जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होउंगा और माफी मांगूंगा.''

य़े भी पढ़ें- Punjab: बठिंडा में महिला किसान नेता सुखविंदर कौर खंडी के घर NIA की रेड, धरने पर बैठे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget