एक्सप्लोरर

Punjab: आम आदमी पार्टी का बड़ा दावा, कहा- 'पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने कर लिया गठबंधन'

Punjab Politics: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका दावा है कि पर्दे के पीछे दोनों एक ही हैं.

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले ही पंजाब में गठबंधन ‘कर लिया’ है और वे इसकी घोषणा करने के लिए उचित समय का इंतजार कर रहे हैं. पंजाब में आप के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग (Malvinder Singh Kang) ने दावा किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा (Bathinda) की सांसद हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने गठबंधन करने के प्रयास शुरू किए.

कंग ने यह भी दावा कि दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन की शर्तों पर चर्चा करने के लिए 15 दिन पहले दिल्ली में मुलाकात की थी. एसएडी ने इन दावों का खंडन किया. पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने ‘आप और कांग्रेस के अनैतिक और अपवित्र गठबंधन से ध्यान भटकाने’ के लिए भ्रामक सूचना फैलाने को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की.

बीजेपी नहीं चाहती बादल लड़ें चुनाव- कंग
कांग्रेस और ‘आप’ दोनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं. कंग ने शनिवार को एक बयान में दावा किया, ‘‘गठबंधन की शर्तें पहले ही तय हो गई है. बीजेपी नहीं चाहती कि एसएडी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनके रिश्तेदार बिक्रम सिंह मजीठिया लोकसभा चुनाव लड़ें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी में लोग जानते हैं कि पंजाब की जनता इन दोनो नेताओं को पसंद नहीं करती है.’’

पर्दे के पीछे दोनों एक ही हैं- कंग
कंग ने यह भी दावा किया कि बीजेपी और एसएडी ‘‘पर्दे के पीछे एक है और कभी अलग नहीं हुए.’’ एसएडी ने 2020 में अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था. कंग ने दावा किया कि एसएडी ने किसान आंदोलन के दौरान लोगों को ‘‘गुमराह’’ करने के लिए बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ने का केवल ‘‘नाटक’’ किया था. उन्होंने कहा, ‘‘एसएडी और बीजेपी एक टीम का हिस्सा हैं लेकिन जनता के सामने इसकी घोषणा नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे पंजाब के लोगों के गुस्से से डरे हुए हैं.’’  कंग के दावों पर एसएडी नेता चीमा ने ‘आप’ से भ्रामक सूचना फैलाने का अभियान बंद करने को कहा.

ये भी पढ़ें-  Chandigarh: नशा तस्करों के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget