एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के 5 BJP सांसदों का पत्ता होगा साफ? रिपोर्ट कार्ड तय करेगा भविष्य का खेल

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटी है. इन रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही तय होगा कि आगामी चुनावों में उन्हें टिकट मिलेगी या नहीं.

Haryana News: 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी एक बार फिर जीत की रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरने वाली है. 2019 के लोकसभा चुनावों में 303 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी इस बार के लोकसभा चुनावों में और बड़ी जीत हासिल करने के लिए प्लान बना रही है. वो किसी भी मोर्चे पर कमजोर नहीं पड़ना चाहती. इसके लिए बीजेपी केवल चुनाव जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव खेलना चाहती है. जिसको लेकर वर्तमान में बीजेपी के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है. ये रिपोर्ट कार्ड ही तय करेगा की आगामी चुनावों में उस मौजूदा सांसद को टिकट मिल पाएगी या नहीं. बीजेपी फिर से चुनाव जीत सकने वाले सांसदों की लिस्ट को अंतिम रूप देने में जुटी है. 

5 सांसदों का कट सकता है टिकट

सूत्रों की मानें तो हरियाणा में बीजेपी इस बार 5 सीटों पर उम्मीदवार बदलने की तैयारी कर रही है. हालांकि किन सांसदों पर ये गाज गिरने वाली है, इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर भी तस्वीर साफ हो जाएगी. पार्टी सूत्रों की माने तो कुछ सांसदों का टिकट उम्र के फैक्टर की वजह से काटा जा रहा है लेकिन ज्यादातर सांसद ऐसे हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहे हैं. पार्टी की नजर ऐसे सांसदों पर भी बनी हुई है जो 2014 और 2019 में एक ही सीट से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं. 

टिकट बचाने के लिए भाग दौड़ शुरू

पार्टी सूत्रों की माने तो कुछ सांसदों ने तो पार्टी आलाकमान का रुख भांपकर आला नेताओं तक दौड़ लगाना शुरू कर दिया है तो वहीं कई सांसद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर टिकट बचाने की कोशिश में लग गए हैं. 

बीजेपी ने पहले ही दी थी हिदायत

आपको बता दें कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी ने इसी वर्ष 30 मई से 30 जून तक देशभर में एक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया था, जिसमें पार्टी के सभी सांसदों को जुट जाने को कहा गया था. पार्टी के कई सांसदों ने इस कार्यक्रम में पूरे मन से भाग नहीं लिया, जिसकी वजह से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को वर्चुअली बैठक कर उन सांसदों को फटकार भी लगाई थी. यहां तक कि पीएम मोदी भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कई बार सांसदों को फटकार लगाते हुए यह कह चुके हैं कि या तो वो अपना रवैया बदलें या फिर बदले जाने के लिए तैयार रहें. पिछले कुछ महीनों के दौरान देश भर में पार्टी संगठन द्वारा टिफिन बैठक सहित, कई अन्य महत्वपूर्ण अभियान चलाए गए, उसमें भी कई सांसद पार्टी की उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटा पाए थे. जिसपर अब पार्टी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें: Harjot Singh Bains Health: बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे पंजाब के शिक्षा मंत्री को सांप ने काटा, जानें अब कैसे हैं हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget