एक्सप्लोरर

Harjot Singh Bains Health: बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे पंजाब के शिक्षा मंत्री को सांप ने काटा, जानें अब कैसे हैं हालात?

Punjab Flood News: फाजिल्का जिले के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ ने फिर से तबाही मचाना शुरू कर दिया है. चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. लोगों ने गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है.

Punjab News: पंजाब एक बार फिर बाढ़ की चपेट में है. प्रदेश के 7 जिलों के 89 गांव बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं. होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, रोपड, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में बाढ़ का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है. रोपड़ जिले में प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया.

सांसद राघव चड्ढा ने की मुलाकात

शिक्षा मंत्री ने खुद ट्वीट करते हुए इस घटना की जानकारी दी. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं. जहर का असर कम हो रहा है, और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है.' आपको बता दें कि जहर की वजह से शिक्षा मंत्री के पैर में सूजन आ गई थी. हालांकि अब स्थिति ठीक है. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी उनसे मुलाकात की है. 

लगभग 150 गांव बाढ़ से प्रभावित

पंजाब में कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी कम हो जाने के बावजूद एनडीआरएफ सेना और बीएसएफ के दलों का बचाव और राहत अभियान शनिवार को भी जारी रहा. पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, कपूरथला, रूपनगर, फिरोजपुर, फाजिल्का सहित जिलों के लगभग 150 गांव प्रभावित हुए हैं. 

2,500 से ज्यादा लोगों को बचाया

दोनों जलाशयों में मौजूद अतिरिक्त पानी को 14 अगस्त को छोड़े जाने के बाद से ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ गया था जिससे निचले इलाकों और नदियों के तटों के पास स्थित इलाकों में बाढ़ आ गई थी. फिरोजपुर में सतलज नदी के पास स्थित कई गांव जलमग्न हैं. जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ, सेना और बीएसएफ की मदद से बीते दो दिनों में कमाले वाला, अली के, गट्टी राजी के , न्यू गट्टी राजो के, चांदी वाला, झुग्गे हजारा सिंह वाला, जल्लो के, भाने वाला, भाखड़ा, टेंडी वाला, मेटाब सिंह, शीने वाला, चूड़ी वाला, खुंदर गट्टी, न्यू बारे के, पीर इस्माइल खान, माछीवाड़ा और अन्य गांवों के 2,500 से अधिक लोगों को बचाया.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: भगवंत मान का BJP पर डायरेक्ट अटैक, PM के बयान का जिक्र कर पूछा- 'क्या चाय बनानी आती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget