एक्सप्लोरर

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का उत्सव मनाएंगे मुस्लिम भक्त, बोले- राम हमारे पूर्वज

अयोध्या के रहने वाले वसी हैदर ने कहा कि हम इस्लाम के सिद्धांतों को मानते हैं और इस्लामी पद्धति से उपासना करते हैं लेकिन हम यह भी मानते हैं कि भगवान राम हमारे पूर्वज थे. राम मंदिर निर्माण होते हुए देखना हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों के बीच भगवान राम के कुछ मुस्लिम भक्त इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं. पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर पर फैसला सुनाया था. अब पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.

इस बीच अयोध्या जिले के निवासी जमशेद खान ने कहा कि वो हिंदू भाइयों के साथ मंदिर निर्माण के शुभारंभ का उत्सव मनाएंगे. उन्होंने कहा, ''हमने इस्लाम अपना लिया है और हमने इसकी उपासना पद्धति अपना ली है लेकिन इससे हमारे पूर्वज नहीं बदलेंगे. हम मानते हैं कि भगवान राम हमारे पूर्वज हैं.'' एक अन्य शख्स वसी हैदर ने कहा कि ''हम इस्लाम के सिद्धांतों को मानते हैं और इस्लामी पद्धति से उपासना करते हैं लेकिन हम यह भी मानते हैं कि भगवान राम हमारे पूर्वज थे. राम मंदिर निर्माण होते हुए देखना हमारे लिए सौभाग्य की बात है''

इसी तरह हाजी सईद ने कहा कि भारतीय मुस्लिम, भगवान राम को ''इमाम-ए-हिंद'' मानते हैं. इसके अलावा रशीद अंसारी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें राम जन्मभूमि के गर्भगृह में जाने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि, ''यदि सुरक्षा या अन्य कारणों से मुझे वहां जाने का अवसर नहीं मिला तो मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत का उत्सव मनाऊंगा।''

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रांत के प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भगवान राम के कुछ मुस्लिम भक्त अन्य राज्यों से अयोध्या आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि, ''एक भक्त मंदिर निर्माण के लिए अपने राज्य छत्तीसगढ़ से ईंटें लेकर अयोध्या आ रहा है'' श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों के अनुसार राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या का दौरा करने की उम्मीद है.

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने रविवार को पीटीआई को बताया था कि भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सरसंघचालक मोहन भागवत के अलावा कई नेताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन करेगा. उन्होंने कहा कि अन्य मतों को मानने वाले लोगों को भी न्योता भेजने की योजना है.

यह भी पढ़ें:

भूमि पूजन वाले दिन हरे रंग की खास पोशाक पहनेंगे रामलला, मखमली वस्त्रों में लगे होंगे नवरत्न

राम मंदिर के भूमि पूजन पर AAP ने उठाए सवाल, पूछा- कैसे होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget