एक्सप्लोरर

किसकी है आइसक्रीम में मिली उंगली? सफलता के करीब पहुंची मुंबई पुलिस, अब DNA जांच से होगा खुलासा

Human Finger in Ice Cream: मुंबई में एक आइसक्रीम में इंसान की उंगली मिलने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने फैक्ट्री में घायल एक शख्स का डीएनए जांच के लिए भेजा है.

Yummo Ice Cream Case: मुंबई में आइसक्रीम में उंगली मिलने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने पुणे की फैक्ट्री में एक आदमी को घायल पाया. उसके हाथों में चोट भी है. पुलिस को शक है कि आइसक्रीम में उंगली उसी आदमी की है. पुलिस ने आदमी का DNA और मेडिकल जांच कराई है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.

मलाड के एक डॉक्टर को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में इंसानी उंगली का एक हिस्सा मिलने के एक हफ्ते बाद मुंबई पुलिस की एक टीम एक बड़ी सफलता हासिल करने के करीब पहुंच गई है. पुणे के इंदापुर तालुका में एक फैक्ट्री में पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि वहां काम करने वाले एक व्यक्ति को चोट लगी थी. इसी फैक्ट्री में आइसक्रीम बनाई जाती थी.

क्या है मामला?
मुंबई के मलाड़ इलाके में आइसक्रीम खाने के दौरान एक शख्स को आइसक्रीम में मानव उंगली का टुकड़ा मिला था. उस टुकड़े को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया जहां इस बात की पुष्टि हुई है कि वो मानव उंगली ही थी. शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन ऐप ज़ेप्टो से 3 युम्मो मैंगो आइसक्रीम का ऑर्डर किया था, लेकिन सुबह तकरीबन 10 बजे जेप्टो डिलीवरी बॉय उन्हें 2 यम्मो मैंगो आइसक्रीम और 1 यम्मो बटरस्कॉच आइसक्रीम दे गया.

शिकायतकर्ता ने बताया, “मैंने एक ऐप से तीन आइसक्रीम मंगवाई थी. उसमें से एक बटरस्कॉच आइसक्रीम यम्मो ब्रांड का था. मैं आइसक्रीम खा रहा था. मुझे इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि मेरे साथ ऐसा कुछ होने वाला है. इस बीच, आइसक्रीम खाते समय एक बड़ा सा टुकड़ा मेरे मुंह में गया. हालांकि, मैंने उसे निगला नहीं. इसके बाद मैंने उसे बाहर निकाला तो मुझे पहले लगा कि यह चिकन का टुकड़ा है."

उन्होंने आगे कहा, "मैं डॉक्टर हूं, तो मुझे अच्छे से पता है कि मानव शरीर का टुकड़ा कैसा दिखता है. जब मैंने उसे ध्यान से देखा, तो उसमें मुझे नाखून दिखा और उंगली के निशान भी दिखे."

ये भी पढ़ें: बारामती में CM शिंदे पर बरसे शरद पवार, 'महाराष्ट्र की बागडोर BJP के हाथों में, लेकिन...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget