एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: अहमदाबाद से साढ़े पांच घंटे में मुंबई पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, सफर में लोगों ने ली तस्वीरें

Mumbai News: वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई साढ़े पांच घंटे में पहुंच गया. पहले दिन ट्रेन में 313 यात्री सवार थे. पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे हरी झंडी दिखाई थी.

Vande Bharat Express Train: नई ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ सेमी हाईस्पीड ट्रेन ने अहमदाबाद (Ahmedabad) से मुंबई (Mumbai) के बीच 492 किलोमीटर का सफर शुक्रवार को साढ़े पांच घंटे में तय किया. पहले दिन ट्रेन में 313 यात्री सवार थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ से दोपहर दो बजे रवाना हुई और शाम साढ़े सात बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गई. प

श्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि ट्रेन में 313 मुसाफिर सवार थे, जिनमें से 47 एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी में थे जबकि शेष चेयर कार कोच में थे. साथ में रेलवे के अधिकारी और मीडिया कर्मी भी थे.

ट्रेन की फोटो खींचते और वीडियो बनाते दिखे लोग

नई ट्रेन के लिए बुकिंग एक दिन पहले ही शुरू की गई थी. यात्री ट्रेन के पहले सफर का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित थे और वे यात्रा के दौरान मोबाइल से फोटो खींच रहे थे और वीडियो बना रहे थे. इसके अलावा ट्रेन ने मार्ग पर पड़े विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे कर्मियों, पटरियों के पास सड़क पर चलते लोगों और इमारतों में रहने वाले लोगों को भी आकर्षित किया और वे ट्रेन के गुजरने के दौरान उसकी वीडियो बनाते और फोटो खींचते देखे गए. अपने परिवार के साथ सूरत से अहमदाबाद जा रहे रियल स्टेट कारोबारी जयदीप निमावत ने कहा, “ यह ट्रेन अन्य ट्रेन की तुलना में कमाल की है. सीटें शानदार और आरामदायक हैं.”

सिद्धार्थ किनारीवाला ने कहा, “ जैसे ही मेरे बॉस ने आज सुबह छुट्टी मंजूर की, मैंने टिकट बुक कर लिया. मैं ट्रेन के सफर का अनुभव लेना चाहता था.” गांधीनगर से अहमदाबाद तक के लिए ट्रेन के को-लोको पायलट (सह चालक) केके ठाकुर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ट्रेन को पहली बार चलाने का मौका मिलना उनके और उनके सहयोगी के लिए बहुत सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले विशेष प्रशिक्षण दिया गया था क्योंकि ट्रेन का डैशबोर्ड सामान्य ट्रेन में लगे डैशबोर्ड से अलग है.

Maharashtra Politics: NCP नेता छगन भजुबल के बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, यहां जानिए देवी सरस्वती और शारदा पर क्या कहा था

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में फैक्ट्री का सिलेंडर फटा, तीन की मौत, आठ बुरी तरह झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget