एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव के बीच महायुति में अनबन के आसार! BJP नेता के विवादित बयान से मची हलचल

Maharashtra Election 2024: BJP जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. उन्होंने एक सभा के दौरान कहा कि जिन लोगों ने गद्दारी की, वे हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में चुनावी प्रचार के साथ-साथ जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है. इसी बीच उल्हासनगर से बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी के बयान से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है. उन्होंने एक सभा के दौरान कहा, 'जिन्हें गद्दार कहा जाता है वो मुख्यमंत्री बन जाते हैं.'

रामचंदानी के बयान पर अभी शिवसेना शिंदे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है उनके बयान से बीजेपी और शिवसेना के बीच फिर विवाद छिड़ सकता है. 

‘जिन्हें गद्दार कहा जाता है, वो मुख्यमंत्री बन जाते हैं’
उल्हासनगर के मौजूदा विधायक कुमार आयलानी को महायुति ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है. उल्हासनगर में शनिवार को बीजेपी की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा को संबोधित करते हुए उल्हासनगर जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने कहा, "अब गद्दार नहीं रहे, जिन्हें गद्दार कहा जाता है वो मुख्यमंत्री बन जाते हैं, राजनीति की परिभाषा बदल गई है."

'भाषण का अलग मतलब निकाला गया'

यहीं नहीं, रामचंदानी ने कहा, "जिन लोगों ने गद्दारी की, वे हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं. हम उन्हें खुद्दार कहेंगे." बीजेपी जिला अध्यक्ष के इस बयान से बवाल मच गया है. उनके बयान पर शिवसेना क्या रुख अपनाती है ये देखना अभी बाकी है. वहीं, रामचंदानी के बयान से जब राजनीति गरमा गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "मेरे भाषण का अलग मतलब निकाला गया है."

40 विधायकों को लेकर अलग हो गए थे शिंदे
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस बार शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) एनसीपी शरद पवार और कांग्रेस वाला महाविकास अघाड़ी सरकार बनाने का दावा कर रहा है तो वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) बीजेपी और अजित पवार की एनसीपी वाला महायुति गठबंधन सत्ता में वापसी का दावा कर रहा है. 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह के बाद एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के 40 विधायकों को तोड़कर बीजेपी के समर्थन से सीएम बन गए थे.

यह भी पढ़ें: BJP में बागियों को मनाने की कवायद तेज, देवेंद्र फडणवीस और गोपाल शेट्टी की मुलाकात में क्या हुई बात?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget