एक्सप्लोरर

कांग्रेस को बड़ा झटका देने वाले हैं उद्धव ठाकरे! संजय राउत बोले- 'स्थानीय चुनाव में इसकी...'

Maharashtra Local Election: महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की पार्टी साथ में चुनाव लड़ सकती है. संजय राउत ने कहा है कि एमवीए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बना था.

महाराष्ट्र में बने नए सियासी समीकरण ने कांग्रेस को अलग-थलग कर दिया है. देश भर के लिए इंडिया गठबंधन और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल कांग्रेस को निकाय चुनाव में एकला चलो रे का रास्ता अपनाना पड़ सकता है.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने गुरुवार (10 जुलाई) को कहा कि लोगों का दवाब है कि MNS और शिवसेना एक साथ चुनाव लड़े. इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था और  महाविकास अघाड़ी (MVA) विधानसभा चुनाव के लिए बना था. स्थानीय चुनाव में इसकी जरूरत नहीं है.

संजय राउत ने कहा, ''लोगों का मानना है कि महाराष्ट्र के विकास और मराठी माणुस सम्मान के लिए दोनों ठाकरे को साथ आकर चुनाव लड़ना चाहिए.''

कांग्रेस क्या बोली?
शिवसेना यूबीटी के इस बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मुझे कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है. मैं संजय राउत पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पटोले ने कहा, ''मैंने कई बार कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव स्थानीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर लड़े जाते हैं. इसलिए इन चुनावों को इस तरह नहीं देखा जाना चाहिए.''

इससे पहले बुधवार को न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा था कि कांग्रेस मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य नगर निकाय चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करती है, तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा.

महाराष्ट्र में बना नया समीकरण

बता दें कि 5 जुलाई को हिंदी के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे 20 साल बाद एक मंच पर नजर आए थे. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वो चुनाव भी साथ लड़ेंगे.

इस मंच पर शरद पवार की पार्टी से उनकी बेटी और एनसीपी एसपी की सांसद सुप्रिया सुले पहुंचीं थी. हालांकि कांग्रेस दूर रही. कांग्रेस राज ठाकरे के आक्रामक अंदाज के खिलाफ रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अब अकेले निकाय चुनाव में उतर सकती है. शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस एमवीए और इंडिया गठबंधन में शामिल है.

जीवन प्रकाश एबीपी न्यूज़ में बतौर Deputy Producer काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. एबीपी न्यूज़ के नोएडा सेक्टर 125 दफ्तर में बतौर स्टेट टीम लीड जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज नेशन, न्यूज रूम पोस्ट, NNIS जैसे संस्थानों में काम किए हैं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @Jeevan_Prakash_

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
IND vs SA 3rd ODI: कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल

वीडियोज

Indigo की फ्लाइट कैंसिल होते ही आसमान छूने लगे हवाई सफर के टिकटों का दाम । Breaking News
वरिष्ठ पत्रकारों ने समझा दिया कि पुतिन के दौरे से भारत को कितना मिलेगा फायदा ? । Putin India
Indigo की अबतक 550 से ज्यादा फ्लाइट हुई कैंसिल, गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा
पीएम मोदी और पुतिन के बीच चली ढाई घंटे की बात में क्या चर्चा हुई ?। Breaking News
PM Modi और Putin के इस प्लान से भारत बन जाएगा सर्वशक्तिमान । Putin India Visit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
IND vs SA 3rd ODI: कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
गीतिका गंजू धर की 10 खूबसूरत तस्वीरें, जानें कौन हैं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में दिखीं एक्ट्रेस
गीतिका गंजू धर की 10 खूबसूरत तस्वीरें, जानें कौन हैं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में दिखीं एक्ट्रेस
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Snake-Friendly Plants: आपके होम गार्डन में तो नहीं लगा ये वाला पौधा, सांप इसमें चुपचाप बना लेते हैं घर
आपके होम गार्डन में तो नहीं लगा ये वाला पौधा, सांप इसमें चुपचाप बना लेते हैं घर
Bihar Forest Department Recruitment 2025: बिहार वन विभाग में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
बिहार वन विभाग में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget