एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव? सबकुछ तय, जानें डिटेल

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में MVA के सहयोगी दलों के बीच लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर सहमती बन गई है. शरद पवार की NCP, उद्धव गुट की शिवसेना और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी यहां जानिए.

MVA Seat Sharing Formula: देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. ऐसे में महाराष्ट्र से सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (एसएस-यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीट-बंटवारे पर सहमति बना ली है.

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा?
सूत्रों के अनुसार, सीट आवंटन के लिए एमवीए का फॉर्मूला 22, 16 और 10 है. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से एसएस-यूबीटी 22, कांग्रेस 16 और एनसीपी-एसपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. तीनों दलों के जानकार सूत्रों ने कहा, ''तीन एमवीए साझेदार अपने-अपने कोटे से प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के लिए कम से कम 4 सीटें और राजू शेट्टी के नेतृत्व वाले स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के लिए 1 सीट छोड़ने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं.''

शिवसेना-यूबीटी की 22 सीटें में रत्‍नागिरि-सिंधुदुर्ग, रायगढ़, ठाणे, कल्याण, पालघर, नासिक, शिरडी, जलगांव, मावल, धाराशिव, परभणी, संभाजीनगर, बुलढाणा, हिंगोली, यवतमाल, हातकणंगले, सांगली, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ ईस्ट शामिल हैं. लेकिन शिवसेना-यूबीटी हातकणंगले सीट राजू शेट्टी के लिए छोड़ सकती है.

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस को जो 16 सीटें मिली हैं, उनमें नागपुर, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, रामटेक, अमरावती, अकोला, लातूर, नांदेड़, जालना, धुले, नंदुरबार, पुणे, सोलापुर, कोल्हापुर और मुंबई नॉर्थ शामिल हैं.

इसके अलावा, एनसीपी-एसपी को 10 सीटें मिली हैं, जिनमें बारामती, शिरूर, बीड, डिंडोशी, रावेर, अहमदनगर, माढा, सतारा, वर्धा और भिवंडी शामिल हैं. एनसीपी-एसपी माढा सीट पर राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के संस्थापक महादेव जानकर को समर्थन दे सकती है.

यहां बता दें, कल मुंबई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हुआ. शिवाजी पार्क में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया. इस जनसभा में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: MVA में सीट शेयरिंग पर दो फॉर्मूला तैयार, प्रकाश आंबेडकर गठबंधन का हिस्सा हुए तो ऐसा होगा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget