एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: MVA में सीट शेयरिंग पर दो फॉर्मूला तैयार, प्रकाश आंबेडकर गठबंधन का हिस्सा हुए तो ऐसा होगा गणित

Lok Sabha Election 2024: महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अब तय माना जा रहा है. MVA ने दो फॉर्मूला बनाया है, एक जिसमें प्रकाश आंबेडकर शामिल हैं और दूसरा जब गठबंधन उनके बिना चुनाव लड़ेगा.

MVA Seat Sharing Formula: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के अंदर सीट शेयरिंग पर सहमती बन गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे के लिए MVA के घटक दलों की तरफ से दो फॉर्मूले तैयार किए गए हैं.

पहला फॉर्मूला- महाविकास आघाड़ी अगर प्रकाश आंबेडकर को गठबंधन में शामिल किए बिना चुनाव लड़ती है तो शिवसेना (UBT), कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट के बीच 22 (शिवसेना UBT) 16 कांग्रेस और 10 एनसीपी शरद पवार गुट के बीच लगभग ये फॉर्मूला तय माना जा रहा है.

दूसरा फॉर्मूला- अगर प्रकाश आंबेडकर महाविकास आघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो चारों पार्टियों के बीच में सीटों के बंटवारे का गणित कुछ इस तरह से हो सकता है. 20 शिवसेना (UBT), 15 कांग्रेस, 9 एनसीपी शरद पवार और वंचित बहुजन अघाड़ी को 4 सीट.

जानकारी के मुताबिक, वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ आने पर शिवसेना (UBT) अपने कोटे से दो सीट, कांग्रेस एक सीट और एनसीपी (शरद पवार) अपने कोटे से एक सीट देने को तैयार है. महाविकास आघाड़ी की नजरें VBA पर टिकी हुई है. राजू शेट्टी को MVA हातकनागले लोकसभा सीट पर बाहर से समर्थन देगी. सांगली की सीट शिवसेना (UBT) को दी जाएगी वहीं रामटेक और जालना की सीट कांग्रेस को दी जाएगी.

महाराष्ट्र में MVA के अंदर सीट बंटवारे पर कई दिनों से मंथन जारी है. इसे लेकर बैठक पर बैठक हो रही है लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन रही है. पार्टी की तरफ से कहा जाता है कि सीट शेयरिंग पर बात बन गई है सभी की सहमती है लेकिन अभी तक महाविकास अघाड़ी के अंदर अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है. दूसरी तरह बीजेपी में महाराष्ट्र में 20 लोकसभा सीटों की एक लिस्ट जारी कर दी है. महायुती में भी अभी अजित गुट की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना की तरफ से कोई लिस्ट जरी नहीं की गई है. NDA में सीट बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर स्वरा भास्कर बोलीं- 'मेरे जहन में कोई दूसरे राजनेता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget