एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देने जा रहे हैं एकनाथ शिंदे, शक्ति प्रदर्शन कर ये नेता थामेंगे शिवसेना का दामन

लोकसभा चुनाव के समय शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने डबल महाराष्ट्र केसरी विजेता चंद्रहार पाटील के लिए वकालत की थी. इसको लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई. अब पाटील शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं.

Chandrahar Patil News: महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय चुनावों को देखते हुए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बीच सांगली जिले में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी को बड़ा झटका लग सकता है. शिवसेना यूबीटी के नेता और डबल महाराष्ट्र केसरी विजेता चंद्रहार पाटील को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे 9 जून को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होंगे. चंद्रहार पाटील शक्ति प्रदर्शन करके पार्टी में प्रवेश करेंगे.

कुछ दिन पहले सांगली के भालवणी में आयोजित एक बैठक में, उद्योग मंत्री उदय सामंत की उपस्थिति में चंद्रहार पाटील ने उन्हें चांदी की गदा भेंट देकर सत्कार किया था. 

यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान शिवसेना मंत्री उदय सामंत ने चुटकी लेते हुए कहा, “चंद्रहार पाटील ने हमें हार पहनाया, लेकिन हम उन्हें कब पहनाएंगे, यह एकनाथ शिंदे साहब तय करेंगे. और पाटील के गले में वह हार कब पड़ेगा, इसका फैसला भी वही करेंगे.”

एकनाथ शिंदे के संपर्क में चंद्रहार पाटील

इस बयान ने चंद्रहार पाटील के संभावित पार्टी प्रवेश की अटकलों को और हवा दे दी. गौरतलब है कि चंद्रहार पाटील लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे गुट की ओर से उम्मीदवार रह चुके हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वे एकनाथ शिंदे के संपर्क में बताए जा रहे हैं. 

पहले भी उन्होंने उदय सामंत के साथ रत्नागिरी में डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी और दोनों ने साथ में भोजन किया था. इसके अलावा, चंद्रहार पाटील की सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं और श्रीकांत शिंदे ने सार्वजनिक रूप से उनकी तारीफ़ की थी. 

इससे यह संकेत मिला था कि चंद्रहार पाटील शिंदे गुट के संपर्क में हैं. अब जब वे एक बार फिर उदय सामंत के साथ मंच साझा करते नजर आए और सत्कार भी किया, तो इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि पहलवान चंद्रहार पाटील जल्द ही शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होंगे.

चंद्रहार पाटील की वजह से यूबीटी ने कांग्रेस से लिया था पंगा 
लोकसभा चुनाव मे सांगली की सीट पर महाविकास अघाड़ी होते हुए भी यूबीटी और कांग्रेस का सामना हुआ था. कांग्रेस के विशाल पाटील और यूबीटी से चंद्रहार पाटील चुनाव लड़े थे. 

यह सीट कांग्रेस ने मांगी थी, पर संजय राउत इस सीट को लेकर अड़े थे, इसलिए महाविकास अघाड़ी में भी दरार आई. पर अब जिसके लिए संजय राउत ने इतना हंगामा किया था, वही चंद्रहार पाटील शिवसेना में जा रहे हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget