एक्सप्लोरर

'मैच का बहिष्कार ही असली राष्ट्रभक्ति', एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान खेल को लेकर उद्धव ठाकरे का ऐलान

Uddhav Thackeray on IND vs PAK: उद्धव ठाकरे ने भारत-पाक क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की. बीजेपी पर देशभक्ति बेचने का आरोप लगाया और कहा मोदी-जय शाह अगर मैच से जुड़े तो उन्हें देशद्रोही माना जाए.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. ठाकरे ने कहा कि देशभक्ति का आज व्यापार हो रहा है, असल मुद्दों के आगे देशभक्ति कहीं दिखाई नहीं दे रही. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रक्षा मंत्री यह कहेंगे कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म हो गया है?

उद्धव ठाकरे ने याद दिलाया कि लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी को अंधभक्तों ने पाकिस्तान की बहन कहा था, अब सरकार बताए कि उनके लिए क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि जब-जब मौका आता है, बीजेपी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने को कहती है. ठाकरे ने दावा किया कि शिवसेना इस मैच का पूरे राज्य में निषेध प्रदर्शन करेगी.

सिंदूर अभियान से विरोध दर्ज कराएगी शिवसेना

उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि हर घर सिंदूर की तरह शिवसेना महिला कार्यकर्ता हर घर से सिंदूर इकट्ठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगी. उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी को सच्चा स्टैंड लेना है तो उन्हें इस मैच का बहिष्कार करना चाहिए. अगर BCCI के सचिव जय शाह वहां गए, तो क्या वे भी देशद्रोही कहलाएंगे और क्या जो लोग यह मैच देखेंगे, उन्हें भी देशद्रोही कहा जाएगा?

शिवसेना इस अभियान को 'माझा कुमकुम माझा देश' नाम से पूरे राज्य में चलाएगी. ठाकरे ने कहा कि उन्होंने यह अपील हिंदी में इसलिए की है ताकि अन्य राज्यों के लोग भी समझ सकें कि यह विरोध क्यों किया जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय उदाहरणों से सरकार पर निशाना

अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेल आयोजनों के बहिष्कार की मिसाल देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि 1980 में जब रूस ने अफगानिस्तान पर हमला किया था, तब अमेरिका के नेतृत्व में 60 देशों ने मॉस्को ओलंपिक का बहिष्कार किया था. 1984 में रूस ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक का बहिष्कार किया. 2022 में बीजिंग विंटर ओलंपिक में भी अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों ने भाग नहीं लिया था. ठाकरे ने तर्क दिया कि जब बड़े देश ऐसा कर सकते हैं तो भारत क्यों नहीं?

मैच का बहिष्कार ही असली राष्ट्रभक्ति है- ठाकरे

बीजेपी नेताओं द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि मातोश्री में पाकिस्तानी खिलाड़ी जावेद मियांदाद को बुलाकर सम्मानित किया गया था, उद्धव ठाकरे भड़क गए. उन्होंने कहा कि जावेद मियांदाद मातोश्री आए थे, लेकिन बाला साहब ठाकरे कभी उनके घर केक खाने नहीं गए. मोदी खुद पाकिस्तान जाकर खाते हैं. बीजेपी के नेताओं की औकात नहीं है कि वे बाला साहब की देशभक्ति पर सवाल उठाएं. ठाकरे ने साफ कहा कि क्रिकेट मैच का बहिष्कार ही असली राष्ट्रभक्ति होगी और जनता को इस विरोध में शामिल होने का आह्वान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget