एक्सप्लोरर

Maharashtra: ठाणे में एक आवासीय इमारत में लगी आग, दो घंटे में पा लिया गया काबू , 10 लोगों का रेस्क्यू

Thane News: आग लगने के कारण की फिलहाल जांच की जा रही है, अधिकारी कमरे और उसकी सामग्री को हुए नुकसान की सीमा निर्धारित करने में लगे हुए है. वहीं लगभग 40 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Thane Fire News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को एक सात मंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई, जिसके बाद यहां फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर आवासीय सोसाइटी ब्रह्मांड की एक इमारत की चौथी मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई.

अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया, जिस पर दो घंटे में काबू पा लिया गया.

40 लोगों अस्पताल में कराया गया भर्ती 
हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घने धुएं के कारण दम घुटने की शिकायत के बाद लगभग 40 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बालकुम दमकल केंद्र के कर्मचारियों की एक टीम और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए और इमारत में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. उन्होंने बताया कि आग में कीमती सामान, फर्नीचर और उपकरण जलकर राख हो गए.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई बात
एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि कुर्ला पश्चिम में कोहिनूर अस्पताल के सामने, प्रीमियर कॉम्प्लेक्स के ई विंग, बिल्डिंग नंबर 7 में आग लग गई. एसआरए बिल्डिंग 12 मंजिला इमारत है. आग एसआरए बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के मीटर बॉक्स में लगी और वायर डक्ट के जरिए 12 मंजिलों तक फैल गई. धुआं तेजी से फैल गया, जिससे लोग फंस गए. कई निवासी सो रहे थे जब उन्हें घने धुएं के कारण दम घुटने का अनुभव होने लगा.

दो घंटे में आग पर काबू पा लिया
अधिकारी ने बताया कि सात मंजिला इमारत में 32 फ्लैट हैं. दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया. निवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड के अधिकारी 15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: गढ़चिरौली में जंगली हाथी ने वन विभाग के कर्मचारी को कुचला, वीडियो बना रहे शख्स की ले ली जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget