एक्सप्लोरर

Video: उफनते झरने में युवक ने मारी छलांग, देखते ही देखते हो गया गायब, देखें हैरान करने वाला वीडियो

Tamhini Ghat Video: महाराष्ट्र के लोनावला में कल पांच लोग पानी में बह गए. कुछ ऐसा ही मामला पुणे के तम्हिनी घाट में देखने को मिला. झरने में कूदने के बाद स्वप्निल धावंडे नामक शख्स तेज बहाव में बह गया.

Youth jumped into Waterfall in Pune: महाराष्ट्र के लोनावला में मानसून के मौसम में मौज-मस्ती के लिए आये पांच लोग भूशी बांध में तेज बहाव में गए. चार लोगों की मौत हो गई और एक की तलाश अभी भी जारी है. इस हादसे से लोग अभी बाहर ही आ रहे थे कि एक और इसी तरह का हादसा पुणे में देखने को मिला.

पुणे के तम्हिनी घाट में एक युवक के बह जाने की चौंकाने वाली खबर सामने आई है. युवक अपने जिम के 32 लोगों के ग्रुप के साथ तम्हिनी घाट में घूमने गया था. इस युवक का नाम स्वप्निल धावंडे है. इस घटना का वीडियो सामने भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मृतक की हुई पहचान
ABP माझा के अनुसार, मिली जानकारी के मुताबिक स्वप्निल धावड़े नाम का युवक अपने जिम से 32 लोगों के ग्रुप के साथ तम्हिनी घाट में घूमने गया था. शनिवार को ये लोग तम्हिनी घाट स्थित प्लस वैली गए थे. स्वप्नील पिंपरी-चिंचवड़ के भोसरी का रहने वाला है. तम्हिनी घाट पर गया स्वप्निल धावंडे पानी में कूदने के बाद तेज धारा में बह गया. वायरल वीडियो में वह ऊंचाई से झरने में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं. 

लगातार बारिश से तम्हिनी घाट में प्लस वैली कुंडों में पानी का प्रवाह बढ़ गया है. पौड पुलिस, तम्हिनी वन विभाग, मुलशी आपदा प्रबंधन समिति, शिवदुर्ग टीम लोनावला ने प्लस वैली के ऊपरी हिस्से में दोनों पानी की टंकियों और आसपास के क्षेत्र में स्वप्नील की तलाश की. हालांकि, टीम को स्वप्निल कहीं नहीं मिला. इस बीच रविवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला. आज सुबह इस जगह पर दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. आज रायगढ़ जिले के मानगांव से शव बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने उतारे पांच उम्मीदवार, लोकसभा में हार के बाद पंकजा मुंडे को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget