एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'अगर पीएम मोदी हिंदुत्ववादी...', उद्धव ठाकरे के 'सामना' ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर साधा निशाना

Operation Sindoor: शिवसेना-यूबीटी के अखबार 'सामना' ने लिखा कि बीजेपी और केंद्र सरकार को सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है.

Saamana On Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था. अब उसी को लेकर सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. शिवसेना-यूबीटी ने अपने अखबार सामना के संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा हमला बोला है.

सामना ने अपने संपादकीय में बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. अखबार का दावा है कि पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था, "मेरी रगों में अब खून नहीं, बल्कि गरम सिंदूर बहता है. जबकि बीजेपी और पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति न करने की सभी से अपील की थी, तो क्या उन्होंने अपने बयान को भुलाकर सिंदूर की राजनीति शुरू कर दी है. अगर ऐसा है तो यह अमानवीय है."

अखबार ने आगे लिखा है, "अगर मोदी हिंदुत्ववादी हैं तो उन्हें सिंदूर का महत्व समझना चाहिए और बोलना चाहिए. सिंदूर मांग पर सजता है. एक बार यह शरीर में प्रवेश कर जाए तो जहरीला हो जाता है. हम मोदी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. शंकर ने हलाहल पानी लिया. तो क्या अब मोदी सिंदूर का जहर पीने चले हैं." 

पीएम मोदी की बयान को आगे बढ़ाते हुए अखबार ने लिखा है कि बीजेपी और केंद्र सरकार को भारतीय सेना की कार्रवाई का राजनीतिकरण नहीं  करना चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. ‘सिंदूर’ मुद्दे का राजनीतिकरण करना इस बात का प्रतीक है कि बीजेपी वाले इस मामले में कितने असंवेदनशील हैं? ताज्जुब की बात यह है कि वह ‘सिंदूर’ यात्रा इस तरह निकाल रहे हैं, जैसे कि यह राजनीतिक प्रचार का शंखनाद हो या बीजेपी के कार्यकर्ता खुद सीमा पर लड़ने गए थे और उन्हीं की वजह से पहलगाम का बदला पूरा हुआ. 

ट्रंप के हस्तक्षेप पर कुछ क्यों नहीं बोलते मोदी- सामना

सामना ने लिखा कि इसी तरह पाकिस्तान के खिलाफ जब भारतीय सेना पराक्रम चरम पर था, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय सेना के आतंक के खिलाफ घोषित युद्ध को रोक दिया. ट्रंप ने भारतीय सेना को पराक्रम की सफलता रचने से इस तरह रोक दिया, जैसे कि भारत अमेरिका का गुलाम देश है. प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के इस हस्तक्षेप पर मुंह में दही जमाए क्यों बैठे रहे?

मोदी को बार-बार सैन्य वर्दी में दिखाने का मतलब क्या निकालें- सामना

सामना ने आगे लिखा कि पहलगाम हमले के बाद से मोदी को बार-बार सैन्य वर्दी में दिखाया जा रहा है. भारतीय इसका क्या मतलब निकालें? प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में रविवार को ‘एनडीए’ शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अब से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ही प्रचार का अस्त्र होगा. यानी जिस तरह 2019 की लोकसभा में पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत का फायदा उठाया गया ठीक उसी तरह इस दफा सिंदूर खो चुकीं 26 मां-बहनों के मामले में भी होगा. ऐसा तो केवल बीजेपी ही ‘सिंदूर यात्रा’ आयोजित कर कर सकती है.

बहनों की उजड़ी मांग को न्याय कब मिलेगी- सामना

अखबार ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 महिलाओं के माथे से सिंदूर मिटा दिया था. अब देश की जनता उन बहनों की उजड़ी हुई मांग के लिए न्याय और प्रतिशोध मांग रही है. क्या सिंदूर की राजनीति करने वालों को इसका एहसास है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget