एक्सप्लोरर

शाइना एनसी पर अरविंद सावंत बोले- 'इंपोर्टेड माल नहीं चलता', गुस्से में शिवसेना उम्मीदवार ने क्या कहा?

Arvind Sawant On Shaina NC: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत के बयान पर शाइना एनसी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मैं ⁠चुनाव आयोग से शिकायत करुंगी.

Shaina NC News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग जारी है. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत के बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है. उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में शिवसेना की नेता शाइन एनसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हालत देखो न, जिंदगी भर बीजेपी में रही. अब दूसरी पार्टी में गई हैं. इंपोर्टेड माल नहीं चलता है यहां, हमारे यहां केवल ओरिजनल माल चलता है.

उनके इस बयान पर मुंबा देवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने पलटवार किया और माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा, ''वो एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते हैं. एक प्रोफेशनल महिला, जो सक्षम है, जो राजनीति में आती है. आप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं.''

चुनाव आयोग से शिकायत करूंगी- शाइना एनसी

शाइना ने कहा, ''2014 और 2019 में आपके लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में आपके लिए काम किया. अब बेहाल होंगे, क्योंकि एक महिला को माल बुलाया. जनता इनको बेहाल करेगी. क्योंकि ऐसे शब्दों को इस्तेमाल किया. उनकी विचारधारा स्पष्ट होती है.''

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''आपको माफी मांगनी पड़ेगी. यह महाविनाश अघाड़ी है. जिस समय अरविंद सांवत बोल रहे थे, उस समय कांग्रेस विधायक अमीन पटेल हंस रहे थे. मैं पुलिस स्टेशन जा रही हूं. ⁠मैं मुंबई पुलिस में शिकायत करुंगी और चुनाव आयोग के सामने भी शिकायत करुंगी. आपको माफी मांगनी पड़ेगी.''

बीजेपी ने क्या कहा?

अरविंद सावंत के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महिला का सम्मान करना चाहिए. इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है. राजनीति में महिला का सम्मान करना चाहिए.

दरअसल, शाइना एनसी 28 अक्टूबर को बीजेपी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गईं थी. शिंदे ने उन्हें मुंबा देवी से उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प है कि शिवसेना और बीजेपी दोनों ही महायुति गठबंधन का हिस्सा है.

कांग्रेस से है मुकाबला

मुंबा देवी सीट पर शाइना एनसी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल से है. उनके नामांकन सभा के दौरान शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के अरविंद सावंत भी मौजूद थे. इसी दौरान सावंत ने टिप्पणी की. इसपर विवाद हो रहा है.

शाइना एनसी को लेकर दावा किया जा रहा था कि वो वर्ली से चुनाव लड़ेंगीं, लेकिन वर्ली से शिवसेना ने राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को टिकट दिया है. उनका मुकाबला इस सीट पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से है. 

Maharashtra Election: BJP के विरोध के बीच नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर अजित पवार का बड़ा बयान, '4 तारीख को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget