एक्सप्लोरर

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की जताई संभावना, किया ये बड़ा दावा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सरकार गिरने के बाद शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पार्टी में फिर से जान फूंकने में लगे हैं. इन दिनों वह 'शिव संवाद यात्रा' पर हैं.

Maharashtra Politics: शिवसेना (Shiv Sena) नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही गिर जाएगी और राज्य में मध्यावधि चुनाव होंगे. अपनी ‘शिव संवाद यात्रा’ के तीसरे दिन यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में ठाकरे ने यह भी कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों ने उनके पिता एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उस वक्त धोखा दिया, जब वह अस्वस्थ थे. पैठण से शिवसेना विधायक एवं पूर्व मंत्री संदीपन भुमरे का विधानसभा क्षेत्र है. वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे में शामिल हो गए हैं.

आदित्य ठाकरे ने किया ये बड़ा दावा

पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी बात को याद रखें...यह सरकार जल्द ही गिर जाएगी और महाराष्ट्र को मध्यावधि चुनाव का सामना करना पड़ेगा.’’ ठाकरे ने भुमरे के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार में शिवसेना के मंत्रियों को धन नहीं मिला. ठाकरे ने कहा कि पैठण क्षेत्र को मराठवाड़ा जल-ग्रिड परियोजना के तहत पहली योजना मिली. उन्होंने कहा, ‘‘भुमरे को पांच बार विधानसभा का टिकट दिया गया. जब मैंने सोचा कि हमने इन लोगों के लिए क्या कुछ किया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए. लेकिन यह रोने का समय नहीं है, यह लड़ने का समय है.’’

Maharashtra Phone Tapping: फोन टैपिंग मामले की जांच करेगी सीबीआई, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश

बागी विधायकों को बताया गद्दार

शिवसेना नेता ने कहा कि राज्य को पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश का सामना करना पड़ा और कई लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार केवल दो लोगों (शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस) द्वारा चलाई जा रही है. ठाकरे ने 40 बागी विधायकों को ‘‘गद्दार’’ करार दिया, जिन्होंने शिवसेना को विभाजित करने की उस वक्त साजिश रची जब उनके पिता अस्वस्थ थे और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे थे. बाद में, उन्होंने (आदित्य ने) अहमदनगर जिले के नेवासा में भी एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने शिवसेना के सहयोगी और क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष के विधायक शंकरराव गडख की प्रशंसा की.

Shiv Sena Symbol Row: शिवसेना के सिंबल की लड़ाई पर चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, दोनों गुटों से से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget