एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'कुछ लोगों के दिमाग में चढ़ गई थी सत्ता लेकिन...', शरद पवार का तंज

Maharashtra News: महाविकास अघाड़ी के घटक दल एनसीपी-एसपी के नेता शरद पवार ने सोमवार को सांगली में किसानों को संबोधित किया. यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बात की.

Maharashtra News: एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि दिल्ली में कुछ नेताओं के दिमाग पर सत्ता चढ़ गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजे ने वापस उसे जमीन पर ला दिया. शरद पवार ने साथ ही दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे महाविकास अघाड़ी (MVA) के पक्ष में जाएंगे. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शरद पवार ने सांगली जिले में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा, ''मोदी आधारहीन बयान दे रहे थे.'' शरद पवार ने कहा, ''प्रचार के दौरान पीएम मोदी को 400 सीटें जीतने का भरोसा था. वह जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की आलोचना करते रहे और राहुल गांधी पर निशाना साध रहे थे जो कि आम लोगों से मिलकर उनकी समस्या समझने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजे ने दिल्ली में इन नेताओं को धरातल पर ला दिया है.''

शरद पवार ने की रोहित पाटिल को समर्थन देने की मांग
लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन किया है. यहां एनसीपी ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वह आठ सीटें जीतने में कामयाब रही. चुनाव के नतीजों से उत्साहित महाविकास अघाड़ी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच शरद पवार की पार्टी ने एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. दरअसल, शरद पवार ने तासगांव-कवथे महांकाल सीट पर रोहित पाटिल को समर्थन देने की अपील की है. 

सीएम के चेहरे पर यह बोले थे शरद पवार
महाराष्ट्र में बीते दिनों एमवीए के सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. यह चर्चा तब शुरू हुई थी जब संजय राउत ने अप्रत्यक्ष रूप से उद्धव ठाकरे का नाम आगे किया था. इस पर शरद पवार की पार्टी ने कहा था कि किसी चेहरे की जगह हमें सत्ता में वापस आने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. जबकि शरद पवार ने खुद कहा था कि महविकास आघाड़ी का सामूहिक नेतृत्व है और इसलिए किसी एक चेहरे की बात नहीं हो सकती. 

ये भी पढ़ें- Mumbai Hit And Run Case: 'उसे कितनी पीड़ा हुई होगी...', पत्नी को खोने के बाद फफक-फफक कर रोने लगा पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget