एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Survey: महाराष्ट्र में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार गुट को लग सकता है बड़ा झटका, सर्वे में NDA की बल्ले-बल्ले

Maharashtra Lok Sabha Election Survey 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर जी न्यूज़ मैट्रिज के सर्वे ने सबको चौंका दिया है. जानिए NDA और 'इंडिया' गठबंधन को कितनी सीटें मिल सकती है.

Zee News Matrize Opinion Poll: महाराष्ट्र में इस साल का लोकसभा चुनाव काफी कड़ा होने वाला है, जिसमें दो गुटों में बंटी एनसीपी और शिवसेना पहली बार एक-दूसरे से लड़ने के लिए तैयार हैं. यूपी के बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं, जिसपर तमाम पार्टियों की नजर बनी हुई है. महाराष्ट्र में किसकी हवा है और कौन सी पार्टी की कैसी तैयारी है इसे लेकर ज़ी न्यूज़ मैटराइज ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे में ये अनुमान लगाया गया है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने की संभावना है.

सर्वे ने चौंकाया
ज़ी न्यूज़ मैटराइज के एक हालिया सर्वे में एनडीए गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें उन्हें 48 में से 45 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है. इस सर्वे के अनुसार I.N.D.I.A. गठबंधन को केवल 3 सीटें मिलने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र चुनावी दंगल के लिए कितना तैयार?
सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 61 फीसदी, I.N.D.I.A. गठबंधन को 30 प्रतिशत और अन्य को मात्र 9 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है. महाराष्ट्र में, एनडीए गठबंधन में एकनाथ शिंदे (शिवसेना), अजित पवार (एनसीपी) और बीजेपी के नेतृत्व वाले गुट शामिल हैं, जबकि एमवीए गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी (एससीपी) और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) और कांग्रेस शामिल हैं. महाराष्ट्र में इन दिनों असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बीजेपी समेत तमाम गुटों को टक्कर देने के लिए चार सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए तमाम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. इस बीच महा विकास अघाड़ी में भी सीटों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. 48 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस 15, शरद पवार की एनसीपी 9, प्रकाश आंबेडकर की पार्टी VBA 2 और राजू शेट्टी की पार्टी एक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए राजी हो गई है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: कैंसर के मरीजों के लिए खिली उम्मीद की नई किरण, सिर्फ 100 रुपये की टैबलेट बचाएगी जान?

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
भारत में टीम इंडिया का सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट
सना खान ने पति अनस सैयद के 'ब्रेनवॉश' करने पर छोड़ा शोबिज? बोलीं- 'ये फैसला मेरे लिए बहुत मुश्किल था'
सना खान ने पति के 'ब्रेनवॉश' करने पर छोड़ा शोबिज? कहा- 'फैसला बहुत मुश्किल था'

वीडियोज

Manikarnika Ghat: लाइव शो में खुली मणिकर्णिका घाट की पोल..सन्न रह गया ​पक्ष! | Demolition
Manikarnika Ghat: VHP प्रवक्ता का वो बयान जिसे सुन ठहाके लगाने लगा विपक्ष! | Demolition | BJP | SP
Manikarnika Ghat: मणिकर्णिका घाट मामले में SP प्रवक्ता ने सरकार को घेरा | Demolition | BJP | SP
Manikarnika Ghat : 'देश के नेता बिकाऊ हैं..', FIR होने पर भड़के Pappu Yadav | Demolition | BJP | SP
Romana Isar Khan: मणिकर्णिका, मूर्ति और 'महाभारत' | Manikarnika Ghat Demolition | CM Yogi | Akhilesh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
भारत में टीम इंडिया का सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट
सना खान ने पति अनस सैयद के 'ब्रेनवॉश' करने पर छोड़ा शोबिज? बोलीं- 'ये फैसला मेरे लिए बहुत मुश्किल था'
सना खान ने पति के 'ब्रेनवॉश' करने पर छोड़ा शोबिज? कहा- 'फैसला बहुत मुश्किल था'
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
26 जनवरी की तैयारी के बीच इंडिया गेट पर क्रैश हुई जवान की बुलेट बाइक, वीडियो वायरल
26 जनवरी की तैयारी के बीच इंडिया गेट पर क्रैश हुई जवान की बुलेट बाइक, वीडियो वायरल
बिना मेहनत ऐसे साफ होगी पानी की टंकी में जमीं काई, रामबाण है ये हैक
बिना मेहनत ऐसे साफ होगी पानी की टंकी में जमीं काई, रामबाण है ये हैक
Embed widget