एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मनोज जरांगे के आंदोलन की SIT जांच पर शरद गुट का बड़ा बयान, 'डिप्टी CM को ऐसा...', MSP पर भी बोले

Maharashtra Politics: शरद गुट के विधायक सुनील भुसारा ने मनोज जरांगे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने MSP को लेकर भी सरकार पर हमला बोला है.

Maratha Reservation: शरद गुट के विधायक ने MSP और मनोज जरांगे आंदोलन की SIT जांच पर बड़ा बयान दिया है. एनसीपी (एससीपी) विधायक सुनील भुसारा का कहना है, "राज्य सरकार ने कपास, धान और सोयाबीन पर एमएसपी नहीं दिया है और किसान राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन फसलों के लिए अच्छे दाम दिए जाने चाहिए." मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन की एसआईटी जांच पर उन्होंने कहा, ''मनोज जरांगे पाटिल ने कल माफी मांगी. वह एक आम आदमी हैं जो गरीबों के लिए लड़ रहे हैं. उनके और सीएम के खिलाफ एसआईटी जांच कराना अच्छी बात नहीं है. डिप्टी सीएम को ऐसा नहीं करना चाहिए."

किसानों के मुद्दे पर शरद गुट का मोदी सरकार पर हमला
कुछ दिन पहले भी शरद गुट ने किसानों के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधते हुए, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने पूछा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्वर्गीय डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन द्वारा अनुशंसित एमएसपी को लागू क्यों नहीं कर रही है, जिन्हें हाल ही में भारत रत्न, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था. 

राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, “वर्तमान किसानों का विरोध शुरू हुए दो सप्ताह से अधिक समय हो गया है. सरकार द्वारा किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने और अपनी मांगें रखने से रोका जा रहा है. उन्होंने 2020-21 में भी विरोध प्रदर्शन किया और कई लोगों की जान जाने के बाद, सरकार ने किसानों की मांग के अनुसार तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया."

क्रैस्टो ने कहा, "अगर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार वास्तव में डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न देने में विश्वास करती है, तो उन्हें किसानों को वह एमएसपी भी देना चाहिए जो वह चाहते थे."

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: बड़ी खबर! मराठा आंदोलन 3 मार्च तक स्थगित, मनोज जारांगे ने बताई वजह

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget