एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: अजित दादा के कार्यक्रम में शामिल हुए 'साहेब' के विधायक, शरद पवार के लिए बढ़ी टेंशन?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति और एनसीपी के दोनों गुटों में दलबदल का खेल जारी है. अब एक और नेता शरद पवार का दामन छोड़कर अजित पवार गुट ज्वाइन करने वाले हैं.

Maharashtra News: शरद पवार की पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है. एक और वरिष्ठ नेता उनकी पार्टी छोड़ने वाले हैं. विधान परिषद सदस्य सतीश चव्हाण शिरडी में हो रहे एनसीपी के अधिवेशन में शामिल हुए . विधान परिषद में सतीश चव्हाण की विधायकी रद्द करने के लिए विधानमंडल को दिया गया पत्र एनसीपी ने वापस ले लिया है. एनसीपी की ओर से विधानमंडल को दिए गए पत्र से सतीश चव्हाण के पार्टी में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है.

विधायक सतीश चव्हाण 18 जनवरी को अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल होंगे. विधानसभा चुनाव से पहले सतीश चव्हाण अजित पवार का साथ छोड़कर शरद पवार के साथ चले गए थे. उस समय विधायक सतीश चव्हाण को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया था. एनसीपी ने यह निलंबन वापस ले लिया है और अजित पवार शनिवार को फिर से पार्टी में शामिल होंगे.

एनसीपी ने वापस लिया निलंबन

एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, ''सतीश चव्हाण को महायुति सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से पार्टी विरोधी रुख अपनाने के लिए 15 अक्टूबर, 2024 को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. सतीश चव्हाण ने 13 जनवरी 2025 को एनसीपी-एसपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

उन्होंने अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के मिशन और नीति पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह ईमानदारी से काम करेंगे. ऐसे में उनका 6 साल का निलंबन वापस लिया जाता है.''

सतीश चव्हाण का राजनीतिक अनुभव
सतीश चव्हाण मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक हैं. 1977 से उन्होंने स्वर्गीय वसंतराव काले के साथ विभिन्न आंदोलनों में काम किया. वह 1984 से राजनीति में सक्रिय हैं.  2008 से, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने सरकार की विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में भी काम किया है. उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद के सीनेट सदस्य के रूप में भी काम किया है. 

ये भी पढ़ें- चोरी के इरादे से हुआ हमला या थी कोई और वजह? सैफ अली खान अटैक मामले में अजित पवार का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget