एक्सप्लोरर

छगन भुजबल को मंत्री बनाए जाने पर संजय राउत का तंज, 'नकली चाणक्य की...'

Sanjay Raut On Chhagan Bhujbal: एनसीपी के नेता छगन भुजबल ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली. इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने तंज कसा है.

Maharashtra Minister Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता छगन भुजबल को मंत्री बनाए जाने पर उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने तंज कसा है. 

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा, ''मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि छगन भुजबल, फडणवीस कैबिनेट में सम्माननीय मंत्री बने हैं. इससे महाराष्ट्र के नकली चाणक्य की पूरी बीजेपी जनता के सामने आ गई. मुलुंड के नंगे पोपटलाल विधवा हो गए हैं! पाखंडी और बकवास!''

भुजबल की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि लंबे समय तक मंत्री रहे छगन भुजबल पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं और ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इसको लेकर बीजेपी ने भुजबल पर जमकर निशाना साधा था.

अब ओबीसी नेता छगन भुजबल के मंत्री बनने पर विपक्ष ने तंज कसा है. 77 साल के भुजबल को राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्ण ने सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पद की शपथ दिलाई.

अंत भला तो सब भला- छगन भुजबल

इस मौके पर वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा, ‘‘अंत भला तो सब भला.’’ उन्होंने कहा कि वह किसी विशेष विभाग की आकांक्षा नहीं रखते. पिछले साल दिसंबर में देवेंद्र फडणवीस ने जब पहली बार कैबिनेट का विस्तार किया था, उस समय उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया था. तब छगन भुजबल ने सार्वजनिक तौर नाराजगी जाहिर की थी.  

अजित पवार की पार्टी एनसीपी के दिग्गज नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद मार्च में मुंडे ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. माना जा रहा है कि भुजबल को उन्हीं का विभाग मिल सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget