एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर RSS चाहे तो वह BJP को...'

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि आज बीजेपी की ताकत आरएसएस कार्यकर्ताओं के प्रयासों की वजह से है. उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की विजयी रैली पर भी बयान दिया.

Sanjay Raut on RSS: दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बैठक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी भाई की तरह हैं. अगर आरएसएस चाहे तो वह बीजेपी को सबक सिखा सकता है. आज बीजेपी की ताकत आरएसएस कार्यकर्ताओं के प्रयासों की वजह से है.

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसने पैसे, धमकियों, ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके शिवसेना और एनसीपी को विभाजित किया है.

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और भारत में आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान का हाथ साबित करने में विफल रहने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.

त्रि-भाषा नीति पर क्या बोले संजय राउत?

महाराष्ट्र में त्रि-भाषा नीति को लेकर संजय राउत ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसी नीति को स्वीकार नहीं करेंगे. महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक हिंदी भाषा को शामिल करने के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच रविवार को राज्य सरकार ने ‘त्रि-भाषा’ नीति पर सरकारी आदेश को वापस ले लिया.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके बाद भाषा नीति के कार्यान्वयन और आगे की राह सुझाने के लिए शिक्षाविद् नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की भी घोषणा की. 

राउत ने कहा, ‘‘फडणवीस को समितियां और विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का शौक है लेकिन वह करते कुछ नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जाधव सम्मानित अर्थशास्त्री हैं, लेकिन इस समिति की अब कोई प्रासंगिकता नहीं है. हम भविष्य में भी त्रि-भाषा नीति को स्वीकार नहीं करेंगे.’’ 

विजय रैली पर संजय राउत का बयान

आदेश वापस लिए जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) द्वारा पांच जुलाई को मुंबई में संयुक्त रूप से ‘मराठी विजय दिवस’ आयोजित करने की योजना पर संजय राउत ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रमुख नेताओं और जनता को आमंत्रित किया है. सरकारी आदेश रद्द होने की सफलता मराठी लोगों की है. हम केवल आयोजक हैं. यहां तक ​​कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे और हमारे नेता उद्धव ठाकरे से भी सलाह ली गई है.’’

Input By : पीटीआई-भाषा

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद
महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद
महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश ने मचाई भारी तबाही, पोल्ट्री फार्म में भरा पानी; 600 मुर्गियों की मौत
महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश ने मचाई भारी तबाही, पोल्ट्री फार्म में भरा पानी; 600 मुर्गियों की मौत
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget