एक्सप्लोरर

संजय राउत को 15 दिनों की कैद, किरीट सोमैया की पत्नी की मानहानि मामले में कोर्ट ने ठहराया दोषी

Sanjay Raut News: बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी की मानहानि मामले में कोर्ट ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत को दोषी ठहराया है. उन्हें 15 दिनों की कैद की सजा सुनाई गई है.

Sanjay Raut Convicted: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की तरफ से दाखिल मानहानि मामले में गुरुवार (26 सितंबर) को कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया.

साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत को 15 दिनों की कैद की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. मेधा सोमैया की याचिका पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई.

संजय राउत का क्या था आरोप? 

दरअसल, संजय राउत ने मेधा पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया था. उनके आरोपों को मेधा सोमैया ने खारिज कर दिया और उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इसके बाद अदालत ने संजय राउत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था.

क्या है पूरा मामला?

शिवसेना के मुखपत्र सामना ऑनलाइन में संजय राउत ने 12 अप्रैल 2022 को अपने एक लेख में लिखा, ''मेधा सोमैया ने पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर मीरा-भायंदर इलाके में 16 शौचालय के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट लिया. इस कॉन्ट्रैक्ट का इस्तेमाल कर मेधा सोमैया ने 3 करोड़ 90 लाख रुपये का का घोटाला किया था.'' 

मेधा सौमैया ने आरोपों के बाद क्या कहा था ?

उनका यह लेख सामने आने के बाद यह मसला सुर्खियों में रहा था. उस समय मेधा सौमैया ने शिवसेना सांसद के लेख को लेकर कहा था, ''इस लेख से मुझे काफी मानसिक पीड़ा हुई है. इसके बाद से मेरे रिश्तेदार और मित्र सभी मुझे शक की नजर से देखने लगे हैं. वो लोग मुझसे सवाल करने लगे हैं. इससे मेरी और परिवार की समाज में बदनामी हुई और मेरी छवि धूमिल हुई. इस लेख के बाद से मुझे लोगों के सामने जाने में शर्म आने लगी है. इससे मेरी मानहानि हुई.'' 

Maharashtra: पत्नी के बाहर जाने पर बेटी का यौन शोषण करता था पिता, पड़ोसी ने किया खुलासा, अब मिली ये सजा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget