एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत का पीएम मोदी पर निशाना, 'वे अब केवल नए मुख्यमंत्री...'

Maharashtra News: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने फिर बीजेपी को उसकी औकात दिखा दी.

Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखे हमले किए हैं. मणिपुर की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि BJP के पास वहां सरकार बनाने का समय है, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की जमीन पर कदम नहीं रखा. राउत ने तंज कसते हुए कहा कि अब प्रधानमंत्री केवल नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे.

अमित शाह के जम्मू-कश्मीर यात्रा पर क्या बोले संजय राउत?
गृह मंत्री अमित शाह की हालिया कश्मीर यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा, “सरकार डरी हुई है, जनता नहीं. लेकिन फिर भी अगर गृह मंत्री कश्मीर जाते हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं. अमित शाह को पहले टेररिज्म खत्म करना चाहिए.” 

शरद पवार की तारीफ यह अच्छे मन से नहीं करते- संजय राउत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार की तारीफ पर राउत ने कहा कि यह प्रशंसा अच्छे मन से नहीं की गई है. हालांकि, उन्होंने कहा, "अगर उन्होंने तारीफ की है तो यह अच्छी बात है. शरद पवार इतने बड़े नेता हैं, जो हमेशा देश के हित में सोचते हैं." 

वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा BJP पर की गई टिप्पणी पर बोलते हुए राउत ने एक बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “3000 करोड़ का घोटाला किसने किया? यह भारतीय जनता पार्टी ने किया. यह कॉन्ट्रैक्ट एक मेगा इंजीनियरिंग कंपनी को देने की तैयारी थी.” राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर BJP को उसकी ‘औकात’ दिखा दी है. उन्होंने अदालत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षा में आज भी मजबूत स्तंभ बनी हुई है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget