एक्सप्लोरर

संभाजी नगर: चिड़ियाघर के एंट्री गेट की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, कई घायल

Sambhaji Nagar Zoo Wall Collapse: छत्रपति संभाजीनगर चिड़ियाघर में तेज बारिश से दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा.

Sambhaji Nagar Zoo Wall Collapse: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ. बुधवार की शाम सिद्धार्थ चिड़ियाघर के मुख्य प्रवेश द्वार की दीवार गिर गई. हादसे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. 

यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज बारिश और तेज हवाएं चल रही थीं. नगर निगम के सिद्धार्थ चिड़ियाघर के मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर बनी दीवार उसी समय अचानक से गिर पड़ी. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों शवों को मोर्चरी में खवाया गया है. 

जान गंवाने वालों के परिवार को 5 लाख मुआवजा
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और कमिश्नर जी. श्रीकांत मौके पर पहुंचे. कमिश्नर ने बताया कि यह हादसा शाम 6:00 से 6:30 बजे के बीच हुआ, जब तेज बारिश और हवाओं के चलते दीवार भरभराकर गिर गई. उन्होंने आगे कहा की हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी.

वहीं, इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है. इसके अलावा, सिद्धार्थ चिड़ियाघर को आगामी 7 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा और चिड़ियाघर की सभी इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाएगा.

ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस कमिश्नर, छत्रपति संभाजीनगर प्रवीण पवार ने कहा कि नगर निगम से मिली शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा और जांच की जाएगी.

भगतसिंह नगर में पेड़ उखड़कर महिला पर गिरा
उसी दिन मौसम खराब होने के चलते भगतसिंह नगर में भी एक हादास हुआ. यहां आंधी बारिश के कारण एक पेड़ उखड़कर महिला पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

अप्रत्याशित मौसम के बीच ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम सावधानी बरत रहा है. इन दोनों घटनाओं ने खराब मौसम के बीच लोगों की सुरक्षा पर चिंता खड़ी कर दी है. हालांकि, अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में इस समस्या के लिए उपाय निकाले जाएंगे.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget