एक्सप्लोरर

मराठी पर बवाल जारी! रोहित पवार ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को दे दी चेतावनी- 'जहां राजनीति करते हैं...'

Marathi language row: NCP (SP) नेता रोहित पवार ने निशिकांत दुबे, धीरेंद्र शास्त्री और आशीष शेलार पर मराठी अस्मिता को लेकर तीखा हमला बोला. कहा- महाराष्ट्र में बाहरी एजेंडा थोपने की इजाजत नहीं देंगे.

NCP (SP) on Marathi Language Dispute: महाराष्ट्र में मराठी भाषा और अस्मिता को लेकर सियासत गरमाई हुई है. NCP (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बाबा धीरेंद्र शास्त्री और BJP नेता आशीष शेलार पर जोरदार हमला बोला है. 

रोहित पवार ने कहा कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति महाराष्ट्र का सम्मान करता है, तो वह मराठी है, लेकिन कुछ लोग यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. निशिकांत दुबे बिहार में चुनाव की रणनीति बना रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र में आकर भाषा की राजनीति कर रहे हैं. उन्हें चुनौती देते हुए रोहित पवार ने कहा, “हिम्मत है तो महाराष्ट्र में आकर मराठी भाषा पर टिप्पणी करके दिखाएं.”

बिहार जैसे चुनावी एजेंडे महाराष्ट्र पर न थोपे जाएं- रोहित पवार

रोहित पवार ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा, “निशिकांत दुबे बिहार और बंगाल चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र में बराबरी की भावना को बिगाड़ रहे हैं. जो भी राज्य और मराठी भाषा के खिलाफ बोलेगा, उसका विरोध किया जाएगा. हम नहीं चाहते कि बिहार जैसे चुनावी एजेंडे महाराष्ट्र पर थोपे जाएं.” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की फिल्म कोई देखता है या नहीं, यह तो नहीं पता, लेकिन BMC चुनाव को बिहार बनाना बीजेपी का मकसद लग रहा है.

धीरेंद्र शास्त्री की राजनीति मध्य प्रदेश में है तो वहीं करें- रोहित पवार

धीरेंद्र शास्त्री के हालिया बयानों पर भी रोहित पवार ने नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शास्त्री महाराष्ट्र आकर संत तुकाराम पर टिप्पणी कर चुके हैं, जो मराठी समाज का अपमान है. रोहित पवार ने साफ कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री की राजनीति मध्य प्रदेश में है तो वहीं करें. महाराष्ट्र में संतों की परंपरा और एजेंडा ही चलेगा, न कि BJP का कोई तयशुदा एजेंडा.

आशीष शेलार को बलि का बकरा बनाया जा रहा है- रोहित पवार

BJP नेता आशीष शेलार की ओर से दिए गए हालिया बयानों पर रोहित पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने बड़े नेताओं के कहने पर बयान दिया, लेकिन आतंकवाद और मराठी आदमी की तुलना कर उन्होंने मराठी अस्मिता को गहरी ठेस पहुंचाई है. पवार ने आरोप लगाया कि शेलार को बलि का बकरा बनाया जा रहा है और उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि महाराष्ट्र की अस्मिता से खेलने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget