एक्सप्लोरर

शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार केंद्र पर निशाना, कहा- 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का क्रेडिट...'

Operation Sindoor: शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने कहा कि सरकार में बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो दुर्भाग्य से 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में राजनीति कर रहे हैं. ये देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है.

Rohit Pawar News: महाराष्ट्र में शरद पवार गुट की पार्टी के नेता रोहित पवार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता में बैठे लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और इस सैन्य कार्रवाई को लेकर खुद क्रेडिट लेना चाह रहे हैं. उन्होंने साफ तौर से कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का क्रेडिट डिफेंस फोर्सेस को मिले.

एनसीपी (SP) विधायक रोहित पवार ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, ''सरकार में भी बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो सत्ता में हैं और जो दुर्भाग्य से 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ये नहीं करनी चाहिए. एक व्यक्ति ने निर्णय लिया और 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई सफल हुई, वैसा नहीं है.'' 

'ऑपरेशन सिंदूर' पर क्रेडिट सिर्फ डिफेंस फोर्सेस को मिले- रोहित

उन्होंने आगे कहा, ''आप अगर बड़ा नेता हैं, आप सत्ता में हैं और आपने निर्णय लिया, वैसा नहीं होता है. उसमें बहुत अलग तरह के कैलकुलेशन होते हैं, जो डिफेंस फोर्सेस के माध्यम से की जाती हैं. जो भी क्रेडिट देना है सिर्फ और सिर्फ डिफेंस फोर्सेस को देना चाहिए. जो आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लोग हैं उन्हें क्रेडिट मिलना चाहिए लेकिन जिस तरह से सत्ता में बैठे लोग भाषण दे रहे हैं, टीवी पर बात कर रहे हैं, वो तो ऐसा कह रहे हैं जैसे उन्होंने ही सबकुछ किया है. वैसे तो ऐसा नहीं होता है.'' 

'डिफेंस के बारे में राजनीति भविष्य के लिए ठीक नहीं'

रोहित पवार ने ये भी कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे मसले पर न तो सत्ता में बैठे लोगों को और ना ही विपक्ष में बैठे लोगों को राजनीति करनी चाहिए. जो डिफेंस के विषय हैं, उसे राजनीति से दूर ही रखना चाहिए क्योंकि जितना डिफेंस के बारे में हम राजनीति करेंगे तो ये देश के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है.''

उधर, कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री को संयुक्त चिट्ठी लिखकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की.

सुप्रिया सुले की गैरहाजिरी पर क्या बोले रोहित?

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बैठक में सुप्रिया सुले की गैरहाजिरी पर रोहित पवार ने कहा, ''जब भी देश से जुड़ी कोई अहम बैठक होती है, सुप्रिया सुले जी उसमें जरूर उपस्थित रहती हैं. इस बार वे भारत की भूमिका को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखने के लिए विदेश में हैं और इसीलिए बैठक में शामिल नहीं हो सकीं. जैसे ही वह महाराष्ट्र लौटेंगी, इस विषय पर और अधिक स्पष्टता सामने आ जाएगी.''

नितेश राणे के 'वर्चुअल बकरीद' वाले बयान पर क्या कहा?

रोहित पवार ने कहा, "नितेश राणे अक्सर ऐसे ही बयान देते रहते हैं. जब उन्हें मीडिया में जगह नहीं मिलती या टीवी स्क्रीन पर चेहरा नहीं दिखता, तो वह इस तरह के विवादित स्टेटमेंट देकर सुर्खियों में आने की कोशिश करते हैं. उनका यह बयान भी उसी का एक हिस्सा है.''

उद्धव और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन पर क्या कहा?

उन्होंने कहा, ''अगर राजनीति से ऊपर उठकर देखें, तो राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच लंबे समय से कटुता रही है. अगर अब वह कटुता दूर हो रही है, तो यह स्वागत योग्य कदम है. हालांकि मुंबई महानगरपालिका चुनाव में ठाकरे परिवार का गठबंधन कैसे रहेगा, यह कहना फिलहाल संभव नहीं है."

'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद का स्पेशल सेशन हो- रोहित पवार

रोहित पवार ने कहा, ''शरद पवार साहब खुद देश के रक्षा मंत्री रह चुके हैं. उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि डिफेंस की क्या गोपनीयताएं होती हैं और कैसे काम किया जाता है. इंडिया ब्लॉक में यह चर्चा हो रही है कि शायद इंटेलिजेंस फेलियर हुआ है. इस ऑपरेशन में शहीद हुए जवानों के बलिदान पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए, इसलिए हम मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए.''

 

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget