एक्सप्लोरर

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में फंसा पैसा तो भावुक ग्राहक बोले- 'मेरी बेटी की शादी है अब...' पढ़ें पूरी आपबीती 

New India Co-operative Bank: मुंबई में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर जमा अधिकांश ग्राहक यही पूछते नजर आए कि जिंदगी भर की कमाई का जमा पैसा अब वापस मिलेगा या नहीं? मिलेगा तो कब?

New India Cooperative Bank Latest News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर किसी प्रकार के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने के बाद मुंबई के अंधेरी में बैंक के बाहर भारी भीड़ जमा है. बैंक के हजारों ग्राहकों में हड़कंप की स्थिति है. जीवन भर की मेहनत का पैसा यहां जमा करने वाले ग्राहक पूछ रहे हैं कि उनके जमा रकम का क्या होगा, लेकिन उनके इन सवालों को जवाब देने वाला कोई नहीं हैं. 

इस बैंक में अधिकांश ग्राहक मिडिल क्लास और गरीब तबके के हैं. ऐसे ग्राहकों का कहना है कि बड़े मेहनत की कमाई का पैसा जमा किया था. हमारा तो सब कुछ लुट गया. ग्राहको में सब कुछ लुटने का डर है. 

बेटी की शादी कैसे होगी?

एबीपी न्यूज ने बातचीत में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव   बैंक अंधेरी ब्रांच पर मौजूद और निराश खाताधारक नंदुईजन सकपा भावुक होते हुए कहा. बहुत बड़ा लफड़ा हो गया. आज सुबह में भैया ने देखा कि बैंक पर प्रतिबंध लगने का बैनर लगा हुआ है. उसके बाद से हम लोग परेशान हैं. हम लोगों का बैंक में अकाउंट है. घर में बेटी की शादी है. अब शादी कैसे होगा? पैसा तो बैंक में है. बैंक अधिकारी कोई जबाव देने को तैयार नहीं हैं. 

ज्यादातर पंडालों के अकाउंट इसी बैंक में

अंधेरी ब्रांच पर ही एक अन्य खाताधारक ने कहा कि इस बैंक में ज्यादातर गरीब लोगों के पैसे हैं. बीएसटी वालों के इसी में अकाउंट हैं. मुंबई के अधिकांश गणपति पंडालों से संबंधित संस्थाओं के अकाउंट भी यही हैं. जिनका पैसा लॉकर में पड़ा है, वो भी परेशान हैं. 

पैसा नहीं मिला तो गरीबों का क्या होगा?

अंधेरी शाखा पर मौजूद एक अन्य ग्राहक ने बताया कि मेरे अकाउंट में 3.5 लाख रुपये जमा हैं. बैंक के काउंटर पर केवल लॉकर वालों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं. आम ग्राहकों की चिंता यह है कि जिंदगी भर की कमाई का जमा पैसा अब वापस मिलेगा या नहीं? अगर पैसा नहीं मिला तो गरीब लोगों का क्या होगा?

इसी तरह एक और ग्राहक ने बताया मेरे अकाउंट में डेढ़ लाख रुपये जमा हैं. सुबह पता चला कि बैंक के लेन देने पर रोक लगा गया है. अब 90 दिन के बाद पैसा मिलेगा या नहीं यह भी अभी स्पष्ट नहीं है. न ही काउंटर पर कोई इसका जवाब देने की स्थिति मैं है. बैंक के लोगों ने कहा कि बिना लॉकर वाले कल आएं. 

बैंक के बाहर पुलिसकर्मी तैनात 

आरबीआई द्वारा न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन पर रोक के बाद ग्राहकों की नाराजगी को देखते हुए मौके पर मुंबई पुलिस को बुला लिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस वाले स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं. लोगों का कहना है कि गलती तो बैंक ने की है, अब भुगतना गरीब ग्राहकों को पड़ेगा.

बच्चों के स्कूल का फीस कौन भरेगा?

कुछ ग्राहकों का कहना है कि लोग बच्चों की फीस नहीं भर पाएंगे. जरूरी खर्चे के लिए पैसा नहीं है. उनका घर कैसे चलेगा? जिनके घर में शादी पहले से तय है, उनका क्या होगा? बैंक से लोग मांग कर रहे हैं कि उनका पैसा वापस दो. 

दरअसल, आरबीआई ने (RBI) ने वित्तीय गड़बड़ियों और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर के सभी तरह के लेन-देन पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं. बैंक पर प्रतिबंध 13 फरवरी 2025 से प्रभावी होंगे और अगले 6 महीने तक लागू रहेंगे. RBI ने अपने आदेश में कहा कि इस दौरान प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी. 

आरबीआई के प्रतिबंध के बाद अब न तो लोग नया ले पाएंगे न बैंक देने की स्थिति में है. बैंक नई जमा राशी स्वीकार नहीं कर पाएगा. न ही निवेशक का पैसा लौटा पाएगा. बैंक अपनी देनदारियों के लिए भुगतान नहीं कर सकेगा. संपत्तियों को बेचने पर भी रोक है.

New India Co-operative Bank: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगा बैन, अपने ही पैसे नहीं निकाल पाएंगे लोग! ब्रांच के बाहर सैकड़ों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget