एक्सप्लोरर

'बीजेपी का हाईकमान...', महाराष्ट्र CM फेस को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को सबक सिखाया. शिंदे को आगे मौका मिलेगा लेकिन अभी BJP के पास अच्छा समर्थन है तो CM तो उनका का ही बनना चाहिए.

Ramdas Athawale On Mahayuti CM Face: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की भारी जीत के बाद नई सरकार बनने का इंतजार है. सीएम के चेहरे को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि बीजेपी का हाईकमान तय करेगा कि प्रदेश में कौन मुख्यमंत्री बनेगा. उन्होंने ये भी कहा कि देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया जाएगा.

मुंबई में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा, ''मुख्यमंत्री रहते हुए भी देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में डिप्टी CM पद स्वीकार किया था. अब वैसे ही एकनाथ शिंदे को भी डिप्टी CM पद स्वीकार करना चाहिए. शिवसेना को कोई मार्ग निकालना चाहिए. बड़ा निर्णय लेने से अच्छा है कि छोटा निर्णय लें.''

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को सबक सिखाया- रामदास अठावले

उन्होंने आगे कहा, ''एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को सबक सिखाया है. शिंदे को आगे मौका मिलेगा. क्या पता वह फिर से मुख्यमंत्री बन जाएं, लेकिन अभी बीजेपी के पास अच्छा समर्थन है तो मुख्यमंत्री तो बीजेपी का ही बनना चाहिए. हमारी पार्टी का भी अपमान होता आया है. अभी गृहमंत्री अमित शाह जी से महायुति के सभी नेता मिले लेकिन हमें नहीं बुलाया गया. हम भी अपमान सहते हैं लेकिन हमारी पार्टी बीजेपी के साथ है. 

सरकार में हमें एक मंत्री पद चाहिए- अठावले

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि सरकार में हमें एक मंत्री पद चाहिए. अब फडणवीस जी क्या करते हैं, यह उनका निर्णय होगा. मुंबई के डिप्टी मेयर का पद भी हमारी पार्टी को मिलना चाहिए. 

भाई जगताप के बयान पर क्या बोले रामदास अठावले?

भाई जगताप के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कहा, ''भाई जगताप को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. भाई जगताप को माफ़ी मांगनी चाहिए. अगर वह माफ़ी नहीं मांगते हैं तो उनपर क़ानूनी करवाई होनी चाहिए. लोकसभा चुनाव में जब उन्हें महाराष्ट्र में हमसे ज्यादा सीटें मिली थी, तब हमने तो चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाए.

उन्होंने आगे कहा, ''चुनाव आयोग पर ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. महाराष्ट्र की जनता ने हमें भरपूर समर्थन दिया है. लोकसभा चुनाव में लोगों को लगा था कि पीएम नरेंद्र मोदी जी संविधान बदल सकते हैं लेकिन जनता अब हमारे साथ है.''

बता दें कि महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी. बीजेपी 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीट जीतीं.

ये भी पढ़ें:

ECI को लेकर दिए बयान पर भाई जगताप को नहीं अफसोस, अब किरीट सोमैया को लेकर कह दी यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget