एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में NDA को क्यों मिली कम सीटें? रामदास अठावले ने किया ये दावा

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में एनडीए की कुछ सीटें जरुर कम आई हैं लेकिन लोकतंत्र में हम लोगों की भावना को स्वीकार करते हैं.

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बन गई है. लेकिन चुनाव में एनडीए के प्रदर्शन को लेकर अभी भी सियासी बहस जारी है. महाराष्ट्र में महायुति के खराब प्रदर्शन को लेकर मंथन किया जा रहा है तो इस बीच केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने बताया है कि राज्य में एनडीए को कम सीटें क्यों आई?

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ''रिपब्लिकन पार्टी का पूरा सहयोग एनडीए को पूरे देशभर में मिला है. महाराष्ट्र में भी ये सहयोग मिला. यहां कुछ सीटें जरुर कम आई हैं लेकिन लोकतंत्र में हम लोगों की भावना को हम स्वीकार करते हैं''.

 

महाराष्ट्र में NDA को क्यों मिली कम सीटें?

उन्होंने आगे कहा, ''महाराष्ट्र में कुछ कारणों की वजह से एनडीए को कुछ सीटें कम मिली हैं. देश में संविधान बदल दिया जाएगा. विपक्ष की ओर से इस तरह की चर्चा की गई. इसलिए हमें यहां जितनी सफलता मिलनी चाहिए थी, उतनी नहीं मिली लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार बहुमत की सरकार है. एनडीए की सरकार है. 

एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा, ''साल 2014 में भी एनडीए की सरकार थी, जब बीजेपी को पूरा बहुमत था. 2019 में भी एनडीए की सरकार थी, जब बीजेपी को पूरा बहुमत था. अभी बीजेपी के पास कुछ सीटें जरुर कम हैं लेकिन एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है. केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है और ये पांच साल तक चलेगी.  

अठावले का कांग्रेस पर हमला

इससे पहले 15 जून को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर हमला बोला था. खरगे ने कहा था कि एनडीए की सरकार कभी भी गिर सकती है. इस अठावले ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि जब देश में मनमोहन सिंह की केंद्र में सरकार बनी थी तब उस वक्त यूपीए गठबंधन के साथ बनी थी. कांग्रेस के पास बहुमत नहीं था. उस वक्त बीजेपी की ओर से कोई ऐसा सवाल नहीं किया गया था. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देते हुए कहा कि आपको विपक्ष की भूमिका निभाना चाहिए.

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटों में से महायुति को 17 सीटों पर जीत मिली है. वहीं महाविकास अघाड़ी को 30 सीटों पर जीत हासिल हुई. वहीं, एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई.

ये भी पढ़ें:

विधानसभा चुनाव से पहले सांगली सीट पर 'तकरार', कांग्रेस नेता के बयान से MVA में खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
Embed widget