एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में सत्ता बदली तो नीतीश-नायडू छोड़ देंगे PM मोदी का साथ', पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि उन नेताओं को जनता को जवाब देना होगा जिन्होंने एनसीपी और शिवसेना में टूट होने पर पाला बदला था.

Maharashtra News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने यह दावा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद  सत्ता में परिवर्तन देखेगा. इसका असर केंद्र में बीजेपी नीत सरकार की स्थिरता पर भी पड़ेगा. गोंदिया में एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता बदली तो चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी का साथ छोड़ देंगे.

13 महीने की वाजपेयी सरकार का किया जिक्र

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि पूरा विदर्भ महाविकास अघाड़ी को बहुमत दिए बिना नहीं रहेगा. महाराष्ट्र में अगर सत्ता बदली और हरियाणा में तो बदलने ही वाली है तो दिल्ली की सत्ता भी बहुत दिन तक नहीं रह पाएगी. मोदी सरकार की कुर्सी हिलने लगी है. एक बार यह चुनाव हो गया तो उसके बाद नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उन्हें छोड़ देंगे. अटल बिहारी वाजपेई के 13 महीने के कार्यकाल की तरह ही पुनरावृति होगी."

पृथ्वीराज चव्हाण ने महाविकास अघाड़ी में सीएम चेहरे को लेकर उपजे तनाव पर कहा कि अब तक यह फॉर्मूला रहा है कि जिसके पास ज्यादा सीट होगी उसको पद मिलेगा. हरियाणा में अगले महीने की 5 तारीख को चुनाव है तो महाराष्ट्र में इसकी घोषणा नहीं हुई है. उधर, पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन का सीधा असर नरेंद्र मोदी की गठबंधन सरकार पर होगा जो कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के समर्थन पर आधारित है. दोनों ही राज्यों में बदलाव होगा. बीजेपी सत्ता से बाहर होगी.

महाराष्ट्र में बेहतर होगा हमारा प्रदर्शन- पृथ्वीराज

वहीं, महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र ने कभी भी उस तरह की विभाजित राजनीति नहीं देखी है जो अब हो रही है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 65 प्रतिशत सीटें जीती हैं. जो कि 288 विधानसभा सीटों में 183 होती है. हम बेहतर करेंगे. 

सत्ता में आने पर बीजेपी पर एक्शन की तैयारी

चव्हाण ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार ने जनता से जुड़े मुद्दे जैसे कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं किया है. उन्होंने कहा कि एनसीपी-एसपी, कांग्रेस और शिवसेना-यूबीटी की सरकार भ्रष्टाचार की समस्या पर ध्यान देगी. बीजेपी को शिवाजी महाराज के स्टैचू मामले में भ्रष्टाचार को लेकर जवाबदेह बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस स्टैचू को तीन साल में बनना चाहिए था उसे तीन महीने में बनाने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने कहा कि एनसीपी और शिवसेना के विधायकों ने जिस तरह पार्टी के टूटने पर पाला बदला है, उन्हें मतदाताओं को जवाब देना होगा.

ये भी पढ़ें- एकनाथ खडसे का बड़ा दावा, 'देवेंद्र फडणवीस ने ऑफर किया था राज्यपाल का पद'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget