एक्सप्लोरर

प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, 'CM रहते हुए शरद पवार ने दाऊद इब्राहिम से...'

Maharashtra Politics: वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने दावा किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और शरद पवार की कथित मुलाकात 1988-91 के दौरान हुई थी.

Prakash Ambedkar On Sharad Pawar: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले VBA के प्रकाश आंबेडकर ने शरद पवार को लेकर बड़ा दावा करते हुए सियासी पारा चढ़ा दिया है. वंचित बहुजन अघाड़ी नेता आंबेडकर ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को दावा किया कि वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहते हुए दुबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मुलाकात की थी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया कि कथित बैठक 1988-91 के दौरान हुई थी. उन्होंने कहा, ''जब शरद पवार महाराष्ट्र के सीएम थे, तो वह बैठक के लिए पहले लंदन और फिर कैलिफोर्निया गए थे. वह लंदन वापस आये और फिर दुबई चले गये. उन्होंने दुबई में दाऊद इब्राहिम से मुलाकात की.''

क्या केंद्र ने मुलाकात को मंजूरी दी थी-प्रकाश आंबेडकर

वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख ने आश्चर्य जताते हुए सवाल किया, ''क्या केंद्र सरकार ने इस मुलाकात को मंजूरी दी थी.'' फिलहाल प्रकाश अंबेडकर के इस बयान को लेकर अभी शरद पवार या उनकी पार्टी एनसीपी (एसपी) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. प्रदेश में दो गठबंधनों महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच मुख्य मुकाबला है. ऐसा माना जा रहा है कि प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी से महाविकास अघाड़ी (MVA) को नुकसान हो सकता है. हाल में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन को लेकर मतभेद के बाद प्रकाश आंबेडकर ने अपना अलग रास्ता चुना था.

हालांकि लोकसभा चुनाव में प्रकाश आंबेडकर ने अलग होकर जरुर चुनाव लड़ा था लेकिन MVA पर इसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था. VBA को एक सीट पर भी सफलता हासिल नहीं हुई थी. खुद प्रकाश आंबेडकर भी अकोला लोकसभा सीट से बुरी तरह से चुनाव हार गए थे. अब विधानसभा चुनाव की बारी है. बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: Exclusive: क्या सलमान खान की वजह से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या? सलीम खान का दो टूक जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget