एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: हिंसा पर प्रफुल्ल पटेल का बयान, 'नागपुर में इतनी बड़ी घटना नहीं हुई जो विपक्ष को...'

Praful Patel on Nagpur Violence: नागपुर हिंसा पर प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि विपक्ष की भूमिका यह होनी चाहिए कि वह लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करे और सरकार का साथ दे.

Nagpur Violence News: नागपुर में भड़की हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच राजनीतिक दलों की ओर से लगातार बयानबाजी चल रही है. विपक्ष सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमलावर है. वहीं, अब सत्तारूढ़ महायुति के घटक एनसीपी के एक बड़े नेता प्रफुल्ल पटेल का बयान आया है. उनका कहना है कि ऐसी घटना नहीं हुई है जो विपक्ष इतना शोर मचा रहा है.

प्रफुल्ल पटेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''नागपुर में जो घटना हुई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है. केवल अफवाह के कारण यह घटना हुई. नागपुर में कभी ऐसा होता नहीं है. बहुत ही शांतिप्रिय शहर है. सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ प्रेम भाव से रहते हैं. ऐसी कोई इतनी बड़ी घटना नहीं हुई है कि विपक्ष को इतना ज्यादा शोर मचाना चाहिए. उनका काम है कि लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करें और उन्हें सरकार का साथ देना चाहिए.''

नागपुर हिंसा में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया और लोगों से अपील की गई है कि वे बिना काम घर से बाहर ना निकलें.

नितेश राणे पर क्या बोले प्रफुल्ल पटेल?

मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि सरकार जो कर रही है कर रही है लेकिन हिंदू संगठन अपना काम कर रहे हैं. इस पर राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ''जो भी वो बोलें वह विषय नहीं है. सीएम फडणवीस ने जो कहा है वह सही है. जो उन्होंने कहा वह सरकार की भूमिका है और सभी पार्टी की भूमिका है.'' बता दें कि नितेश राणे ने औरंगजेब की कब्र हटाए जाने के संकेत दिए थे लेकिन सीएम फडणवीस ने कहा था कि वह मकबरा एएसआई के अंतर्गत आता है इसलिए राज्य और केंद्र सरकार को उसकी सुरक्षा करनी पड़ रही है लेकिन औरंगजेब का महिमामंडन नहीं होने दिया जाएगा.

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget