एक्सप्लोरर

संजय राउत की पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार से बड़ी अपील, 'हम सब एक, घुसकर मारना चाहिए'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर संजय राउत ने कहा कि चाहे सत्ताधारी पक्ष हो या विपक्ष हो, हम सब एकसाथ बैठकर फैसले करेंगे और इस संकट की घड़ी पर सरकार जो फैसला लेगी, उनके साथ हम सब हैं.

Kashmir Terror Attack: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह संकट की घड़ी है. यह हमला सिर्फ कश्मीर में नहीं हुआ, जो पर्यटक वहां गए थे सिर्फ उनपर हमला नहीं हुआ, यह देश पर हमला हुआ है. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित पूरे देश के पर्यटक वहां गए थे. यह देश और सरकार पर हमला है.

संजय राउत ने आगे कहा, "संकट की घड़ी में हम सब एक हैं. चाहे सत्ताधारी पक्ष हो या विपक्ष हो, हम सब एकसाथ बैठकर फैसले करेंगे और हमारी यह भूमिका है कि इस संकट की घड़ी पर सरकार जो फैसला लेगी उनके साथ हम सब हैं. संसद का सत्र बुलाकर कश्मीर पर चर्चा होनी चाहिए. सरकार को घुसकर मारना चाहिए."

संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया था ये आरोप

इससे पहले बुधवार को संजय राउत ने हमले को लेकर आरोप लगाया कि इसके लिए बीजेपी की 'नफरत की राजनीति' जिम्मेदार है. राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 'विफल गृह मंत्री' बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की. हमले के बाद कुछ मृतकों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि आतंकवादियों ने उन्हें गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछा था. इस विषय पर सवाल पूछे जाने पर राउत ने दावा किया, "अगर आतंकवादी लोगों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मारते हैं, तो इसके लिए बीजेपी की नफरत की राजनीति जिम्मेदार है."

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है. यह पश्चिम बंगाल से जम्मू कश्मीर तक फैलाई जा रही नफरत का नतीजा है.’’ उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता दिन-रात सरकार बनाने और गिराने तथा विपक्षी नेताओं को जेल भेजने में लगे हैं, ऐसे में वे आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे? उन्होंने कहा, "अमित शाह देश के इतिहास में विफल गृह मंत्री हैं. पूरा देश उनका इस्तीफा मांग रहा है. उन्हें अब एक और दिन भी गृहमंत्री के पद पर रहने का अधिकार नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget