एक्सप्लोरर

'वो पुलिस प्रशासन के सामने खुली धमकी दे रहे हैं कि...', AIMIM के वारिस पठान ने बीजेपी नेता नीतेश राणे को घेरा

Maharashtra News: एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतेश राणे पूरी स्पीच में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Waris Pathan On Nitesh Rane:  महाराष्ट्र में बीजेपी नेता नीतेश राणे एक बार फिर विवादों में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने अहमदनगर में महंत रामगिरी महाराज के समर्थन में कहा है कि उनके बारे में कोई कुछ बोलेगा तो मस्जिद में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे. एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा है कि राणे पुलिस प्रशासन के सामने ही खुली धमकी दे रहे हैं. 

एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी के विधायक नीतेश राणे पुलिस प्रशासन के सामने खुली धमकी दे रहे हैं कि मुसलमानों को मस्जिद में घुस कर चुन चुन कर मारेंगे.''

नीतेश राणे मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे- वारिस पठान

उन्होंने आगे कहा, ''पूरी स्पीच में वो मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैला रहे हैं. ये भड़काऊ भाषण है हेट स्पीच है. बीजेपी महाराष्ट्र में चुनाव के पहले सांप्रदायिक हिंसा कराने की कोशिश कर रही है.'' उन्होंने महाराष्ट्र सीएमओ और डीजीपी को भी टैग किया और कहा कि इस पूरी स्पीच पर संज्ञान लें. उन्होंने इस मामले में फौरन FIR दर्ज करने और उन्हें हिरासत में लेने की मांग की.

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने और क्या कहा?

एबीपी माझा के मुताबिक बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा, ''अगर मैं चलना शुरू करता हूं तो लोग दरवाजे बंद कर लेते हैं. मेरा इतिहास सभी जानते हैं. दाऊद इब्राहिम को चुनौती देने वालों में राणे परिवार भी शामिल है. किसी और में हिम्मत नहीं थी.''

उन्होंने आगे कहा, '' मैं उस CM का बेटा हूं जिसने मुख्यमंत्री रहते 63 एनकाउंटर का आदेश दिया था. हिम्मत से काम लो, जो यहां कोई नहीं कर सकता. हमारी जुबान में हड्डी नहीं है. जब मन करता है बोलता हूं, उनके सामने जाकर बोलता हूं.''

रामगिरी महाराज के समर्थन में मार्च

अहमदनगर में रविवार को रामगिरी महाराज के समर्थन में मार्च निकाला गया. महंत रामगिरी महाराज के समर्थन में और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सकल हिंदू समाज की ओर से अहमदनगर में बीजेपी नेता नितेश राणे की मौजूदगी में मार्च निकाला गया. 

महंत रामगिरी महाराज ने नासिक के सिन्नर के पंचले गांव में प्रवचन के दौरान धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था. उनके बयान के खिलाफ राज्य में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए. वहीं, कुछ जगहों पर रामगिरी महाराज के समर्थन में मार्च निकाले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई में BJP- RSS नेताओं की बंद कमरे में बैठक, जानें क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget