एक्सप्लोरर

NCP पर फैसले के बाद क्या शरद पवार नई पार्टी बनाएंगे? अजित पवार ने दो टूक में दिया ये जवाब

NCP Symbol Name Row: एनसीपी पर चुनाव आयोग का फैसला आ चुका है. अजित पवार गुट के पास असली एनसीपी रहेगी. पार्टी और पार्टी का सिंबल भी उन्हीं के पास रहेगा. ये शरद पवार के लिए बड़ा झटका है.

NCP Party Crisis: चुनाव आयोग ने एनसीपी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को सौंप दी है. इस फैसले के बाद अजित पवार ने मुंबई में मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जो फैसला आया है, हम उससे बहुत खुश हैं. चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि राज्य में कई राजनैतिक घटनाएं हुईं. हक मांगने का एक तरीका होता है. हम भी चुनाव आयोग के पास गए, वे (शरद पवार गुट) भी गए. राजनीती में संख्या बल का महत्व होता है. हमारे साथ कई नेता थे. 

शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले के बयान पर अजित पवार ने कहा कि किसी को क्या कहना है, इस पर मैं ज्यादा नहीं बोलूंगा. हमे महाराष्ट्र में डेवलपमेंट की तरफ़ काम कराना है. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पास भी एक सुनवाई चल रही है, वे कब फ़ैसला देंगे नहीं पता लेकिन जल्द देंगे ऐसी उम्मीद है.

चाचा शरद पवार पर भारी पड़े अजित पवार, NCP की लड़ाई जीती, सुप्रिया सुले बोलीं- 'अमिताभ बच्चन...'

डिप्टी सीएम ने कहा कि न्याय व्यवस्था के फैसले पर बोलना हमारा हक नहीं है. अगर फ़ैसला पसंद ना आए तो आप ऊपर (ऊपरी अदालत या संस्था में) जाकर अपील दे सकते है. जब उनसे पूछा गया कि क्या शरद पवार फिर से पार्टी का निर्माण करेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने जो बोला उनका हक है, इसपर नो कमेंट्स. शरद पवार गुट सुप्रीम कोर्ट जाएगा, इस पर अजित पवार ने कहा कि न्याय मांगने का हक सबको है. जब वे जाएंगे, हम भी अपने वकील के साथ वहां जवाब देंगे.

निर्वाचन आयोग ने अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को एनसीपी का चुनाव चिह्न 'दीवार घड़ी' भी आवंटित किया. वहीं, सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शरद पवार के साथ हैं और पवार फिर से पार्टी का निर्माण करेंगे. शरद पवार गुट के एक और नेता जयंत पाटिल ने कहा कि पार्टी उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी. निर्वाचन आयोग के मंगलवार के फैसले से अजित पवार और पार्टी के संस्थापक एवं उनके चाचा शरद पवार के बीच कई महीनों से जारी लड़ाई खत्म हो गई.

चुनाव आयोग ने कहा कि निर्णय में ऐसी याचिका की पोषणीयता के निर्धारित पहलुओं का पालन किया गया, जिसमें पार्टी संविधान के उद्देश्यों का परीक्षण, पार्टी संविधान का परीक्षण और संगठनात्मक तथा विधायी दोनों में बहुमत के परीक्षण शामिल थे. आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष छूट देते हुए शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट को अपने राजनीतिक दल के लिए एक नाम का दावा करने और तीन प्राथमिकताएं प्रदान करने के लिए बुधवार दोपहर तक का समय दिया. अजित पवार पिछले साल जुलाई में एनसीपी के अधिकांश विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार का समर्थन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget