एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: क्या शरद पवार को इस्तीफे का फैसला वापस लेना चाहिए? Yes or No, पढ़ें सर्वे का नतीजा

Sharad Pawar Resignation: एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया और लोगों से पूछा कि एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शरद पवार को फैसला वापस लेना चाहिए? इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिलीं.

ABP C Voter Survey On Sharad Pawar Resign: महाराष्ट्र (Maharashtra) में एनसीपी (NCP) के अध्यक्ष पद से शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद से पार्टी में हलचल मची हुई है. एनसीपी नेताओं की ओर से शरद पवार से इस्तीफा नहीं देने की अपील की जा रही है. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule), भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ-साथ पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) भी उन्हें मनाने में लगे हैं. आने वाले कुछ दिनों में यह भी पता चल जाएगा कि शरद पवार अपने फैसले पर अडिग रहते हैं या अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे.

इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया और लोगों से पूछा कि पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शरद पवार को फैसला वापस लेना चाहिए? इस सवाल पर लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं.

पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शरद पवार को फैसला वापस लेना चाहिए?

हां- 49 फीसदी
नहीं- 33 फीसदी
पता नहीं- 18 फीसदी

एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने जो सर्वे किया उससे साफ है कि ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले फैसले को वापस लेना चाहिए. कुल 49 फीसदी लोगों का मानना है कि शरद पवार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए. इसके अलावा 33 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपना फैसला वापस नहीं लेना चाहिए. वहीं 18 फीसदी लोगों ने इसका जवाब 'पता नहीं' में दिया.

2 मई को शरद पवार ने की थी इस्तीफे की घोषणा

गौरतलब है कि 82 साल के शरद पवार ने मंगलवार (2 मई) को एक कार्यक्रम में यह कहा था कि वह एनसीपी के अध्यक्ष पद को छोड़ रहे हैं. उनकी इस घोषणा से पार्टी नेता और कार्यकर्ता हैरान थे. इस मौके पर कुछ कार्यकर्ता तो रो पड़े और शरद पवार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करने लगे. वहीं बुधवार को एनसीपी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी शरद पवार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए राजी करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य रखना चाहिए और सामूहिक रूप से (पवार के फैसले के विरोध में) अपने पदों से इस्तीफा देना बंद कर देना चाहिए.

(नोट- abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने महाराष्ट्र का त्वरित सर्वे किया है । इस सर्वे में 1 हजार 638 लोगों से बात की गई है . सर्वे आज (3 मई) दिनभर किया गया है. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

ये भी पढ़ें- ABP C Voter Survey: शरद पवार के इस्तीफे के बाद क्या NCP का BJP से हाथ मिलाने का रास्ता साफ? सर्वे के नतीजे कर देंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget