एक्सप्लोरर

Nashik Road Accident: नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और कार में टक्कर के बाद 2 लोगों की झुलसकर मौत

Nashik Road Accident News: नासिक जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. एक बस ने कार को टक्कर मार दी थी, जिससे कार में आग लग गई और दो लोगों की जान चली गई.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को राज्य परिवहन की एक बस और कार के बीच टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नासिक-कलवान मार्ग पर हुए इस हादसे के समय कार में पांच लोग यात्रा कर रहे थे. टक्कर के कारण बस और कार में आग लग गई. उन्होंने बताया कार में सवार पांच यात्रियों में से दो की झुलसकर मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों को पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने सुरक्षित बचा लिया. 

अधिकारी ने बताया बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. अधिकारी ने बताया कि डिंडोरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

नासिक में 4 यात्रियों की पहले हुई थी मौत
बता दें कि इससे पहले अप्रैल माह में भी नासिक जिले में एक बड़ा हादसा देखने को मिला था. एक सरकारी बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक महिला समेत चार यात्रियों की मौत हो गई थी. वहीं 34 लोग घायल हो गए थे. 30 अप्रैल को सुबह 9.45 बजे के करीब मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नासिक जिले के चंदवाड शहर के अहेर वस्ती के पास हादसा हुआ था.

बस नासिक शहर की ओर जा रही थी. इस दौरान ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ. बस में करीब 45 यात्री सवार थे. जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए थे, जिन्हें चंदवाड के सरकार और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. मरने वालों में 4 पुरुष, एक महिला और एक 14 वर्षीय लड़का शामिल थे. हादसा इतना भयानक था कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. बस का नियंत्रण खोने से कई लोग तो बस से बाहर तक गिर गए थे और कुछ लोग बस की खिड़कियों से टकरा गए थे.

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस का मकसद है कि...', महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर नाना पटोले का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget