एक्सप्लोरर

Maharashtra Flood: नागपुर में आसमान से बरसी आफत, बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 4 की मौत, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

Nagpur Flood News: महाराष्ट्र के नागपुर में बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है. अबतक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

Nagpur Rain News: महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद रविवार को राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा. बारिश और बाढ़ की वजह से यहां कम से कम 10 हजार घरों में पानी घुस गया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नागपुर में बारिश और बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 400 लोगों को बाढ़ वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

चार लोगों की हो चुकी है मौत
हताहतों में 53 वर्षीय महिला संध्या ढोरे भी शामिल थीं, जो अपने कमरे में डूब गईं. एक बचाव दल को कल सुबह उनका शव मिला था. मिली जानकारी के अनुसार, “कमरे में पानी का स्तर बढ़ने के बाद संध्या धोरे डूब गईं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार सुबह स्थिति का जायजा लिया और विदर्भ के सबसे बड़े शहर में प्रभावित परिवारों के घरों का दौरा किया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “लगभग 10,000 घर प्रभावित हुए हैं. घरों में कीचड़ घुस गया है. प्रशासन दवाएं उपलब्ध करा रहा है और बाढ़ प्रभावित इलाकों की सफाई में मदद कर रहा है. क्षति का स्तर गंभीर है.”

मुआवजे की घोषणा
फडणवीस ने शहर के सबसे बड़े जलस्रोत अंबाझारी झील के आसपास के इलाकों का भी दौरा किया. उन्होंने कहा, “नाग नदी की सुरक्षात्मक दीवार और अन्य संरचनाओं का पुनर्निर्माण करना होगा. राज्य सरकार अंबाझरी झील के ओवरफ्लो होने पर होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कुछ बुनियादी ढांचे की भी योजना बनाएगी.” इसके अलावा, उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे की भी घोषणा की है.


Maharashtra Flood: नागपुर में आसमान से बरसी आफत, बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 4 की मौत, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर नगर निगम में स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार देर रात एक समीक्षा बैठक भी की, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की.


Maharashtra Flood: नागपुर में आसमान से बरसी आफत, बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 4 की मौत, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

फडणवीस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 10,000 रुपये की आपातकालीन सहायता की घोषणा की है. जिन लोगों की दुकानों को नुकसान हुआ है उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा, और टपरी (सड़क के किनारे छोटे प्रतिष्ठान) चलाने वालों को 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Raigarh landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आने के दो माह बाद भी क्यों दहशत के साये में जी रहे हैं लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget