एक्सप्लोरर

मुंबई से पुणे तक का सफर होगा आसान, अब लगेंगे सिर्फ 2 घंटे, 8 लेन के एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा अटल सेतु

Mumbai Pune Road: मुंबई से पुणे तक का सफर अब और आसान होने वाला है. अटल सेतु को अब एक्सप्रेसवे द्वारा सोलापुर और सतारा से जोड़ा जाएगा. जिसपर 17 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Maharashtra News: मुंबई से पुणे तक का सफर अब और आसान होने वाला है. दरअसल, शिवडी न्हावा शेवा सी लिंक हाईवे यानी अटल सेतु को अब एक्सप्रेसवे द्वारा सोलापुर और सतारा से जोड़ा जाएगा. इस नए एक्सप्रेसवे पर 17 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इस नए हाईवे के कारण अटल सेतु से सोलापुर और सातरा तक सीधे सड़क उपलब्ध हो जाएगी. जिससे मुंबई से पुणे की यात्रा करने में और कम समय लगेगा.

मुंबई से पुणे की यात्रा होगी आसान
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए हाईवे के बनने से मुंबई से पुणे की यात्रा में डेढ़ घंटा समय कम लगेगा. नए प्रस्तावित हाईवे के जरिए अटल सेतु और जेएनपीटी पुणे, सतारा, सोलापुर से सीधे जुड़ जाएंगे. 130 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे चौक-पुणे-शिवारे जंक्शन तक होगा. इस मार्ग पर तेज गति से यात्रा के लिए कुल 8 लेन होंगी. इस सड़क के निर्माण पर 17500 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. फिलहाल इस हाईवे की रूपरेखा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही है.

ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी मुक्ति
बता दें कि मुंबई से पुणे एक्सप्रेसवे पर अक्सर ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है. इसके अलावा, घाट क्षेत्र में वाहनों की कतार में अक्सर यात्री घंटों तक फंसे रहते हैं. एक्सप्रेसवे के किनारे बढ़ते शहरीकरण और औद्योगीकरण के कारण इस राजमार्ग पर ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है. इसके लिए लोनावला इलाके में एक मिसिंग लेन तैयार की जा रही है. मुंबई-पुणे यात्रा के समय को कम करने वाली इस मिसिंग लेन का काम अंतिम चरण में है. 

हालांकि, ऐसी संभावना है कि भविष्य में यह सुविधा भी अपर्याप्त हो जाएगी. इस पृष्ठभूमि में अगर अटल सेतु को सोलापुर और सतारा से एक्सप्रेसवे द्वारा जोड़ दिया जाए तो काफी फायदा हो सकता है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में अटल सेतु को जोड़ने वाले एक और राजमार्ग की घोषणा की थी. इसके मुताबिक अटल सेतु से नीचे उतरते ही 14 लेन की सड़क बनाई जाएगी. यह हाईवे बेंगलुरु और छत्रपति संभाजीनगर को जोड़ेगा. इसके अलावा इस सड़क को पुणे रिंग रोड से भी जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें: One Nation-One Election पर राज ठाकरे की प्रतिक्रिया, केंद्र सरकार को जमकर सुनाया, कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget