एक्सप्लोरर

Pune Accident News: पुणे में एक और हिट एंड रन का मामला, गश्त कर रहे 2 पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Pune Hit and Run Case: पुणे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. इससे पहले पुणे में पोर्शे कार से टक्कर मारने का भी एक मामला सामने आया था.

Pune Hit and Run Case: महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसा रविवार देर रात खड़की इलाके में हैरिस ब्रिज के पास हुआ.

पुणे में हिट रन का मामला
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खड़की थाने के बीट मार्शल पीसी शिंदे और समाधान कोली हैरिस ब्रिज के पास गश्त कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. दोनों गिर गए और कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. कोली की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि हमने कार चालक को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की हैं.

ये हादसा रात लगभग 2:50 बजे की बताई जा रही है. खड़की पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के रूप में कार्यरत दो पुलिस कांस्टेबल रात्रि गश्त के दौरान दोपहिया वाहन पर सवार थे, जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृत पुलिसकर्मी का नाम साधन कोली है, जबकि घायल पुलिसकर्मी का नाम पी. सी शिंदे है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार आधी रात को साधन कोली और पी. सी शिंदे बीट मार्शल के रूप में गश्त कर रहे थे, जब उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल कांस्टेबल शिंदे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और साधन कोली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: Amol Mitkari Viral Video: मुंबई में भारी बारिश से रेल सेवाएं प्रभावित, ट्रैक पर विधान भवन के लिए पैदल निकले एनसीपी विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget