एक्सप्लोरर

‘गुरुदेव के आशीर्वाद से लौटी आवाज’, अपनी बीमारी को लेकर मुंबई की मेयर रितु तावडे का चौंकाने वाला दावा

Ritu Tawde News: महापौर रितु तावडे ने दावा किया कि दो साल तक गले की बीमारी से परेशान रहने के बाद उन्हें एक ‘गुरुदेव’ के आशीर्वाद से राहत मिली. उनके बयान ने चिकित्सा को लेकर बहस छेड़ दी.

मुंबई की महापौर रितु तावडे ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ऐसा दावा किया है, जिसने लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से गले की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं, लेकिन एक “गुरुदेव” के आशीर्वाद से उन्हें राहत मिली. तावडे ने बोरीवली में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि करीब दो साल तक उन्हें गले की बीमारी ने परेशान किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने इलाज भी कराया और नियमित दवाइयां लीं, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ. इस वजह से उनकी आवाज भी पहले जैसी नहीं रही थी और वह काफी परेशान थीं.

इलाज के बावजूद भी नहीं हो रहा था सुधार- तावडे

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी समस्या के बारे में “परम गुरुदेव” को बताया था. तावडे के मुताबिक, उस समय वह काफी मानसिक तनाव में भी थीं क्योंकि इलाज के बावजूद सुधार नहीं हो रहा था.

जैन पुजारी के आशीर्वाद के बाद हुआ सुधार

महापौर ने एक जैन पुजारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद के बाद उनकी हालत में सुधार शुरू हुआ. उन्होंने इसे चमत्कार जैसा अनुभव बताया. तावडे ने कहा, “उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया और आज मैं आपके सामने ठीक से बोल पा रही हूं. पहले मैं बहुत कष्ट में थी, लेकिन अब मेरी आवाज वापस आ गई है.”

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने क्या कहा?

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौजूद थे. उन्होंने भी इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि तावडे को गुरुदेव का आशीर्वाद मिलने के बाद ही उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए. लोढ़ा ने आगे बताया कि बीजेपी नेता अमित साटम ने उन्हें यह भी बताया कि गुरुदेव से मिलने के बाद तावडे पहले पार्षद बनीं और बाद में महापौर का पद संभाला. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आशीर्वाद के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने, लीक किए जाने का दावा
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget